US Open: कोरोना के कारण सोफिया केनिन अमेरिकी ओपन से बाहर
- कोरोना से संक्रमित होने के चलते सोफिया केनिन यूएस ओपन से बाहर
- 30 अगस्त से शुरू हो रहा है साल का आखिरी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व में पांचवीं रैंकिंग की खिलाड़ी सोफिया केनिन कोरोना के चलते यूएस ओपन से हट गई हैं। केनिन ने गुरुवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। केनिन ने लिखा, 'मैं निराशा के साथ यह लिख रही हूं कि हाल ही में मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। इसलिए मैं अगले सप्ताह यूएस ओपन में भाग नहीं ले पाऊंगी। सौभाग्य से मेरा टीकाकरण हो रखा था और लक्षण मामूली है।' उन्होंने आगे लिखा, मैं अगले कुछ हफ्तों में स्वस्थ होकर फिर से खेलने की तैयारी करने की प्लानिंग कर रही हूं। मेरा सपोर्ट करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं न्यूयॉर्क में सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देना चाहती हूं।' गौरतलब है कि अमेरिका की इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने 2020 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था और वह पिछले साल फ्रेंच ओपन में उप विजेता रही थीं। यूएस ओपन में वह अभी तक कभी चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई। बता दें कि इस साल का आखिरी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट सोमवार यानी 30 अगस्त से शुरू हो रहा है।
I plan to spend the next several weeks getting healthy and preparing to play well this fall. Thank you all for supporting me. I want to wish all the players the best of luck in New York. 2/2
— Sofia Kenin (@SofiaKenin) August 26, 2021विज्ञापन