फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Serena Williams lost to Germanys Angelique Kerber at the Australian Open Final

ऑस्ट्रेलियन ओपन से चूकीं सेरेना, केरबर नई चैंपियन

Sat, 30 Jan 2016 05:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 30 Jan 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
Serena Williams lost to Germanys Angelique Kerber at the Australian Open Final

वर्ल्ड नंबर वन सेरेना विलियम्स अपने सातवें ऑस्ट्रेलियन ओपन से चूक गई हैं। उन्हें खिताबी मुकाबले में जर्मनी की एंगेलिक केरबर ने हराया।

विज्ञापन


वर्ल्ड नंबर वन सेरेना विलियम्स अपने सातवें ऑस्ट्रेलियन ओपन से चूक गई हैं। 6 बार की चैंपियन सेरेना को खिताबी मुकाबले में जर्मनी की एंगेलिक केरबर ने हराया।
विज्ञापन


मेलबर्न में खेले गए महिला एकल के फाइनल में केरबर ने मैच पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और 6-4, 3-6, 6-4 से गत चैंपियन सेरेना को हराते हुए अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल वर्ग में खिताब के लिए अपना वो दमखम नहीं दिखा सकीं जिसके लिए वह मशहूर रही हैं। केरबर ने सेरेना की सर्विस ब्रेक करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

इससे पहले नंबर वन सेरेना ने सेमीफाइनल में पोलैंड की एगनिस्का रद्वांस्का को महज 64 मिनट में 6-0, 6-4 से पराजित किया था। दूसरी ओर, केरबर ने ग्रेट ब्रिटेन की जोहान कोंटा को 7-5, 6-2 से पराजित कर फाइनल में जहग बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed