फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Serena Williams beat Camila Giorgi to enter Wimbledon semi-finals 

मॉम सेरेना 8वें विंबलडन खिताब से दो कदम दूर, कैमिला को हराकर 11वीं बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

Wed, 11 Jul 2018 04:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 04:11 AM IST
विज्ञापन
Serena Williams beat Camila Giorgi to enter Wimbledon semi-finals 
सेरेना विलियम्स

सेरेना विलियम्स अपने आठवें विंबलडन खिताब से दो कदम दूर हैं। मां बनने के बाद अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खेल रही 36 वर्षीय सेरेना ने मंगलवार को इटली की कैमिला गियोर्गी के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 3-6, 6-3, 6-4 से मात देकर 11वीं बार विंबलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेरेना ने इस चैंपियनशिप में पहली बार कोई सेट गंवाया है। 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन का सामना अब गुरुवार को 13वीं वरीय जर्मनी की जूलिया जॉर्जिस से होगा, जिन्होंने नीदरलैंड की किकि बर्टेंस को 3-6, 7-5, 6-1 से हराया। मां बनने के बाद कोर्ट पर लौटी सेरेना का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

विज्ञापन

  
कर्बर के सामने होंगी ओस्तापेंको 
दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर ने रूस की दारिया कास्तकि ना को 6-3, 7-5 से पराजित कर तीसरी बार सेमीफाइनल का टिकट कटाया। 2016 की उपविजेता कर्बर की टक्कर लातविया की जेलेना ओस्तापेंको से होगी। चार साल पहले जूनियर विंबलडन का खिताब जीतने वाली 12वीं वरीय अस्तापेंको स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराकर अंतिम चार में पहुंचने वाली पहली लातवियाई महिला खिलाड़ी बनीं। 21 वर्षीय ओस्तापेंको अब वह सबसे युवा विजेता बनने से दो जीत दूर हैं। 
विज्ञापन

 
कर्बर से पास मौका 
दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन जर्मनी की कर्बर 2016 के फाइनल में सेरेना से हर गईं थी। कर्बर के पास शीर्ष दस खिलाड़ियों के क्वार्टर फाइनल से पहले बाहर होने के बाद अब पहली बार खिताब जीतने का मौका है। उनकी राह में हालांकि फिर से सेरेना बाधा बन सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोत्रो की टक्कर नडाल से 

Serena Williams beat Camila Giorgi to enter Wimbledon semi-finals 
Rafael Nadal

पुरुष वर्ग में जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने जाइल्स सिमोन के खिलाफ दो दिन तक चला मुकाबला जीतकर अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। उनकी टक्कर अब दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल से होगी। पोत्रो ने फ्रांस के सिमोन को 7-6 (7/1), 7-6 (7/5), 5-7, 7-6 (7/5) से हराया। यह मैच सोमवार को अधिक रात होने के कारण नहीं खेला जा सका था। तब अर्जेंटीनी  खिलाड़ी 2-1 से आगे चल रहा था।

पोत्रो ने कोर्ट दो पर लगभग साढ़े चार घंटे बिताने के बाद पांचवें मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज की। अन्य क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर का सामना दक्षिण अफ्रीका के आठवें वरीय केविन एंडरसन से, अमेरिका के नौवें वरीय जॉन इस्नेर का कनाडा के 13वें वरीय मिलोस रॉओनिक से और सर्बिया के 12वें वरीय नोवाक जोकोविच का जापान के 24वें वरीय केई निशिकोरी से होगा।

91 साल में पहली बार क्वार्टर फाइनल से पहले ही बाहर हुईं शीर्ष आठ 

Serena Williams beat Camila Giorgi to enter Wimbledon semi-finals 
डोना

साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट विंबलडन में इस बार महिला वर्ग में क्वार्टर फाइनल से पहले ही शीर्ष दस खिलाड़ियों में से नौ बाहर हो गईं, जबकि एक क्वार्टर फाइनल में। 1927 से वरीयता शुरू करने के बाद से यह पहला मौका है जब शीर्ष आठ खिलाड़ी अंतिम-8 से पहले ही हार गईं। अनजान खिलाड़ियों ने यहां अपनी छाप छोड़ी वहीं दिग्गज धराशाई हो गईं। बेल्जियम की एलिसन वान और ताइवान की सिह सु वेई भविष्य की उम्मीद बनकर उभरी हैं। 

समलैगिक एलिसन : 47
बेल्जियम की 24 वर्षीय समलैंगिक एलिसन वान भले ही अंतिम-16 से आगे नहीं बढ़ पाईं लेकिन अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। दूसरे दौर में गत चैंपियन गरबाइन मुगुरुजा का शिकस्त देकर तहलका मचाने वाले एलिसन का यह पहला विंबलडन था और इसे यादगार बनाते हुए वह चौथे दौर तक पहुंचीं। ग्रैंड स्लैम में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2015 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचना रहा है। इसके लिए अलावा वह कभी किसी ग्रैंड स्लैम में पहले दौर से आगे नहीं बढ़ी थीं। ग्रीट मिनेन के साथ अपने संबंध के बारे में उनका कहना है कि हमने इसे सिर्फ निजी नहीं बनाने और अपने लिए नहीं रखने का फैसला किया है। मैं खुश हूं। मुझे सिर्फ ऐसा लगता है कि हमें इस पर शर्मिदा नहीं होना है। यही वजह है कि मैं क्यों स्वछंद भी होना चाहती हूं। मैं बीमार नहीं हूं। मुझे कोई बीमारी नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि यह अच्छा है कि मैं एक समलैंगिक इंसान के रूप में सामने आ सकी।

-02 डब्ल्यूटीए खिताब अभी तक एलिसन ने जीते हैं।

सिह-सु-वेई : रैंकिंग 48
ताईवान की वेई ने तीसरे दौर में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप को हराकर अपने कॅरिअर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। पिछले दो विंबलडन में पहले ही दौर में हारने वाली 32 वर्षीय वेई पहली बार इस टूर्नामेंट के अंतिम-16 में पहुंची। हालांकि अगले दौर में वह डोमिनिका सिबुलकोवा से हारकर बाहर हो गईं। दुनिया की 48वें नंबर की खिलाड़ी ने इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी मुगुरुजा को भी शिकस्त दी थी।
-02 डब्ल्यूटीए और 27 आईटीएफ खिताब वेई ने जीते हैं।

डोना वेसिस : रैंकिंग 55 
क्रोएशिया की 22 वर्षीय डोना वेकिस ने पहले ही दौर में फ्रेंच ओपन की उपविजेता और यूएस ओपन चैंपियन और चौथे नंबर की अमेरिका की स्लोएने स्टीफंस को उलटफेर का शिकार बनाकर सनसनी मचा दी। दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ने वाली डोना ने पहली बार कॅरिअर में शीर्ष पांच में शुमार किसी खिलाड़ी को हराया। स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार स्टेन वावरिंका की गर्लफ्रेंड डोना ने पहली बार ग्रास कोर्ट पर अंतिम 16 में पहुंचकर भविष्य की उम्मीद जगा दी है।

-02 डब्ल्यूटीए और पांच आईटीएफ खिताब डोना ने जीते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed