{"_id":"dcd9e85c-0f16-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"sania-nuria-in-final-of-china-open-bhupathi-bopanna-ousted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सानिया-नूरिया की जोड़ी फाइनल में ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सानिया-नूरिया की जोड़ी फाइनल में
बीजिंग/एजेंसी
Updated Fri, 05 Oct 2012 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सानिया मिर्जा अपनी जोड़ीदार नूरिया लागास्तेरा के साथ चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। पांचवीं सीड भारतीय-स्पेनिश जोड़ी ने छठी सीड स्लोवाकिया की कैटरीना स्रेबोत्निक और चीन की झेंग जी की जोड़ी को सीधे सेटों में आसानी से 7-5, 6-1 से हराया।
फाइनल में सानिया और नूरिया की भिड़ंत अब तीसरी सीड रूस की एकतेरिना माकारोवा और एलेना वेस्नीना की जोड़ी से होगी जिन्होंने रूस की ही मारिया किरिलेंको और नादिया पेट्रोवा की जोड़ी को 6-4, 7-5 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। सानिया इस सत्र में पांचवीं बार फाइनल में पहुंची हैं जिसमें दो बार वह खिताब जीतने में कामयाब रहीं।