{"_id":"62c3e767bdeeb54f2775e120","slug":"sania-mirza-and-mate-pavic-pair-enters-in-semifinal-of-wimbledon-open-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon: आखिरी विंबलडन में सानिया का शानदार सफर जारी, पेविक के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Wimbledon: आखिरी विंबलडन में सानिया का शानदार सफर जारी, पेविक के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई
Tue, 05 Jul 2022 01:05 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:05 PM IST
सार
सानिया मिर्जा आखिरी बार विंबलडन ओपन में भाग ले रही हैं। उन्होंने अपने जोड़ीदार मेट पेविक के साथ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
सानिया मिर्जा और मेट पेविक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का शानदार सफर जारी है। उन्होंने अपने जोड़ीदार मेट पेविक के साथ विंबलडन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यह सानिया मिर्जा का आखिरी विंबलडन ओपन है। वो पहले ही एलान कर चुकी हैं कि इस सीजन के बाद वो टेनिस से संन्यास ले लेगीं। मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल मैच में उन्होंने गैबरिएला डब्रोवस्की और जॉन पीर्स की जोड़ी को 6-4, 3-6, 7-5 के अंतर से मात दी।
एक घंटे 41 मिनट तक चले इस मुकाबले में सानिया और पेविक की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने चौथी वरीयता की जोड़ी गैबरिएला डब्रोवस्की-जॉन पीर्स को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब सानिया बाकी दो मुकाबले जीतकर अपने आखिरी विंबलडन को यादगार बनाना चाहेंगी। वो पहली बार मिश्रित युगल वर्ग में विंबलडन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।
शानदार लय में हैं सानिया-पेविक
सानिया मिर्जा और मेट पेविक की जोड़ी शानदार लय में चल रही है। इन दोनों ने खुद से बेहतर वरीयता वाली जोड़ी के खिलाफ शुरुआत से ही बेहतरीन खेल दिखाया। पहला सेट सानिया-पेविक की जोड़ी ने 6-4 के अंतर से अपने नाम किया। हालांकि, दूसरे सेट में उन्हें 3-6 के अंदत से हार का सामना करना पड़ा। तीसरा और निर्णायक सेट बेहद रोमांचक रहा। अंत में सानिया-पेविक की जोड़ी ने 7-5 के अंतर से जीत हासिल की और मैच भी अपने नाम किया।

सेमीफाइनल में सानिया और पेविक की जोड़ी का सामना दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच के वितेजा से होगा। यह मैच दूसरी वरीयता प्राप्त सीड्स डिजारे-नील स्कुपस्की और सातवीं वरीयता प्राप्त जेलेना ओस्टापेंको-रॉबर्ट फराह की जोड़ी के बीच है। सानिया ने महिला युगल वर्ग में भी भाग लिया था, लेकिन उन्हें और उनकी चेक गणराज्य की जोड़ीदार लूसी ह्रादेका को पहले मैच में ही हार कर बाहर होना पड़ा था। यह मैच सानिया-ह्रादेका ने मैगडालेना फ्रेच-बेट्रिज हेडेड माइया के खिलाफ गंवाया था।
क्वार्टर फाइनल मैच से पहले सानिया और पेविक की जोड़ी को बिना मैच खेले ही जीत मिल गई थी।
क्वार्टर फाइनल मैच से पहले सानिया और पेविक की जोड़ी को बिना मैच खेले ही जीत मिल गई थी।