{"_id":"1c88341aebea73c3637d444cfaa08c73","slug":"sania-mirza-and-martina-hingis-won-us-open-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सानिया-मार्टिना ने रचा इतिहास, जीता यूएस ओपन","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सानिया-मार्टिना ने रचा इतिहास, जीता यूएस ओपन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Sep 2015 07:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने यूएस ओपन का महिला युगल वर्ग का खिताब जीत लिया है।
विज्ञापन
सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की केसी डेलाक्वा और कजाखिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा की जोड़ी को लगातार सेटों में 6-3, 6-3 से हराया। इससे पहले सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने विंबलडन का महिला युगल खिताब जीता था।
सानिया मिर्ज़ा को हाल ही में भारत का खेलों के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया है। सानिया टेनिस महिला युगल वर्ग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी भी हैं।
विज्ञापन