{"_id":"5e5d47c88ebc3eeb225533a0","slug":"sania-mirza-and-ankita-raina-will-be-india-s-biggest-hope-in-fed-cup-tennis-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेड कप के प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेगी भारतीय टीम, अंकिता और सानिया पर होगा दारोमदार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फेड कप के प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेगी भारतीय टीम, अंकिता और सानिया पर होगा दारोमदार
Tue, 03 Mar 2020 07:54 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 03 Mar 2020 07:54 AM IST
विज्ञापन
सानिया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
शानदार लय में चल रही अंकिता रैना और अनुभवी सानिया मिर्जा की मौजूदगी से भारतीय टीम मंगलवार से यहां शुरू हो रही छह देशों की फेड कप चैंपियनशिप में प्लेऑफ में जगह पक्की करने की कोशिश करेगी। टीम में रिया भाटिया और करमन कौर थंडी भी हैं जिन्हें खुद को साबित करना होगा। भारतीय टीम एशिया ओशियाना ग्रुप एक में पिछली बार चौथे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
टीम को चीन, चीनी ताइपे और कोरिया से कड़ी चुनौती मिल सकती है। भारत को इंडोनेशिया और उज्बेकिस्तान के खिलाफ ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए। अंकिता ने इस सत्र में आईटीएफ के दो एकल और दो युगल सहित चार खिताब जीत चुकी हैं। वह एकल रैंकिंग में करिअर के सर्वश्रेष्ठ 160वें स्थान पर है। फेड कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है जहां उन्होंने खुद से बेहतर खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी है। वह सानिया के साथ कप्तान विशाल उप्पल की सबसे बड़ी हथियार होंगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार के कारण टूर्नामेंट तीन सप्ताह देरी से खेला जा रहा है। भारत को हालांकि इसका फायदा हुआ है क्योंकि ऑस्ट्रेलियन ओपन के युगल मुकाबले में चोटिल हुई सानिया को उबरने का समय मिल गया। अंकिता ने कहा कि मैंने सत्र की अच्छी शुरुआत की है, इसलिए प्रतियोगिता से पहले मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। जाहिर है सानिया हम सबको अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित करेंगी। उनकी सलाह और सुझाव से हमें काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन