फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Russian tennis player Daniil Medvedev frist time reach last-16 in Wimbledon 2021

Wimbledon 2021: मेदवेदेव पहली बार अंतिम-16 में पहुंचे

Mon, 05 Jul 2021 09:45 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 05 Jul 2021 09:45 AM IST
सार

रूस के स्टार टेनिस खिलाड़ी पहली बार विंबलडन के अंतिम-16 में पहुंच गए हैं। अपने टेनिस करियर में उन्होंने पहली बार विंबलडन के अंतिम-16 में जगह बनाई है। 

विज्ञापन
Russian tennis player Daniil Medvedev frist time reach last-16 in Wimbledon 2021
दानिल मेदवेदेव - फोटो : ट्विटर

विस्तार

दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने पहली बार ग्रैंड स्लैम में दो सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज की। मेदवेदेव ने 2017 के उपविजेता मारिन सिलिच को 6-7, 3-6, 6-3, 6-3, 6-2 से शिकस्त देकर पहली बार विंबलडन के अंतिम-16 में प्रवेश किया। चौथी बार ऑल इंग्लैंड क्लब में खेल रहे 25 वर्षीय मेदवेदेव की यह ग्रास कोर्ट पर लगातार सातवीं जीत है। वह चारों ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में पहुंचने वाले सातवें रूसी खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन


उनसे एक दिन पहले आंद्रे रूबलेव ऐसा करने वाले छठे खिलाड़ी बने थे। मेदवेदेव का सामना अब पोलैंड के ह्यूबर्ट हर्काज से होगा जिन्होंने कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक को 6-3, 6-4, 6-2 से मात देकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर का टिकट कटाया। बुबलिक ने यह मुकाबला मात्र 87 मिनट जीता और उन्होंने अभी तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। 
विज्ञापन


ओपन युग में पहली बार तीन रूसी खिलाड़ी : ओपन युग (1968) के बाद पहली बार तीन रूसी पुरुष खिलाड़ी विंबलडन के चौथे दौर में पहुंचे हैं। इनमें मेदवेदेव के अलावा रूबलेव और कारेन खाचानोव हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बार्टी की टक्कर बारबोरा से 

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एशले बार्टी अपनी युगल जोड़ीदार चेक गणराज्य की कैटरीना सिनिकोवा को एक घंटे 37 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 7-5 से शिकस्त देकर लगातार दूसरी पार प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। पहली बार अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए अब बार्टी की टक्कर फ्रेंच ओपन की चैंपियन गणराज्य की ही बारबोरा क्रेजसिकोवा से होगी। बारबोरा ने लातविया की अनास्तासिजा सेवस्तोवा को दो घंटे 31 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6, 3-6, 7-5 से पराजित किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed