फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Romanian tennis star Simona halep withdraws from tokyo olympics 2020

बुरी खबर: टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलेंगी सिमोना हालेप, खुद बताई वजह

Tue, 29 Jun 2021 02:24 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 29 Jun 2021 02:24 PM IST
सार

दुनिया की तीसरे नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप टोक्यो ओलंपिक से हट गई हैं। इससे पहले बीते सप्ताह उन्होंने विंबलडन में नहीं खेलने का फैसला किया था। टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत 23 जुलाई से होगी। 

विज्ञापन
Romanian tennis star Simona halep withdraws from tokyo olympics 2020
simona halep - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलेंगी। खेलों के इस महांकुभ में भाग न लेने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा, उऩकी पिंडली में लगी चोट समय रहते ठीक नहीं होगी। चोट के चलते सिमोना कुछ प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट नहीं खेल पाई हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले सिमोना हालेप ने चोट की वजह से पिछले सप्ताह विंबलडन से अपना नाम वापस ले लिया था। 30 जूलाई से टोक्यो में शुरू होने वाले ओलंपिक से सेरेना विलियम्स, राफेल नडाल और बीते साल यूएस ओपन चैंपियन डोनिमिक थीएम भी अपना नाम वापस ले चुके हैं। 
विज्ञापन


सिमोना हॉलेप ने सोमवार (29 जून) को ट्वीट कर कहा, मेरे लिए रोमानिया का प्रतिनिधित्व करने से ज्यादा गर्व की कोई बात नहीं है, लेकिन दुख की बात है कि मुझे अभी पिंडली की चोट से उबरने में वक्त लगेगा, इसलिए मैंने टोक्यो ओलंपिक से हटने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



29 वर्षीया सिमोना बीते महीने रोम में एक क्लेकोर्ट प्रतियोगिता के दौरान दूसरे राउंड में एंजेलिक कर्बर के खिलाफ मैच में चोटिल हो गर्ई थीं जिसके बाद वह फ्रेंच ओपन नहीं खेल पाई थीं। उन्होंने आगे लिखा कि मेरे लिए फ्रेंच ओपन और विंबलडन के बाद ओलंपिक में न खेलना काफी निराशाजनक है, लेकिन मैं जोरदार वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।  


साल 2012 में लंदन ओलंपिक में शुरूआती दौर में सिमोना को हार का सामना करना पडा था। वहीं 2016 रियो ओलंपिक में उन्होंने जीका वायरस के चलते भाग नहीं लिया। विश्व की पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी रही सिमोना ने ग्लैंड स्लैंम सहित टेनिस की कई प्रतियोगिताएं जीतने में सफलता प्राप्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed