विवाद: बोपन्ना ने लगाए आरोप तो टेनिस संघ ने कहा, खुद क्वालिफाई क्यों नहीं किया
युगल टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने दिविज शरण के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए कट हासिल करने में विफल रहने के बाद सोमवार को अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) पर सभी को गुमराह करने का आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युगल टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने दिविज शरण के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए कट हासिल करने में विफल रहने के बाद सोमवार को अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) पर सभी को गुमराह करने का आरोप लगाया। बोपन्ना ने कहा कि एआईटीए ने सुमित नागल के साथ उनकी जोड़ी बनाकर कहा कि क्वालिफिकेशन हासिल करने का मौका है।
एआईटीए ने बोपन्ना पर पलटवार करते हुए कहा कि उसने केवल उनकी मदद करने की कोशिश की क्योंकि वह अपने दम पर क्वालिफाई करने में नाकाम रहे थे। एआईटीए ने टोक्यो खेलों में पुरुष युगल स्पर्धा के लिए पहले बोपन्ना और शरण के नाम की नामांकन की घोषणा की थी। बोपन्ना (विश्व रैंकिंग 38) और शरण (विश्व रैंकिंग 75) की संयुक्त रैंकिंग 113 क्वालिफिकेशन हासिल करने में नाकाम रही।
अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के अनुसार 16 जुलाई की समय सीमा से कुछ दिन पहले यह जोड़ी विकल्प की सूची में पांचवें स्थान पर थी। नागल ने इसके बाद पुरुष एकल के लिए क्वालिफाई कर लिया। कोविड-19 महामारी के कारण ओलंपिक में टेनिस में युगल मुकाबलों को उन खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है जिन्होंने एकल के लिए क्वालिफाई किया है। एआईटीए ने पुरुष युगल में नागल के साथ बोपन्ना की जोड़ी बना दी।
प्रतिक्रियाएं
रोहन बोपन्ना
आईटीएफ ने कभी भी सुमित नागल और मेरे लिए जोड़ी को स्वीकार नहीं किया। आईटीएफ स्पष्ट था कि नामांकन की समय सीमा (22 जून) के बाद चोट/बीमारी के बिना किसी भी बदलाव की अनुमति नहीं थी। एआईटीए ने खिलाड़ियों, सरकार, मीडिया और बाकी सभी को यह कहकर गुमराह किया है कि हमारे पास अभी भी मौका है।
AITA just confirmed that despite receiving the message from ITF, the entry of Sumit & me cannot be considered. Why did they still mislead everyone that Sumit Nagal & myself still had a chance and mislead everyone.
— Rohan Bopanna (@rohanbopanna) July 19, 2021
Thank you AITA for clarification for exactly what I said.
👏👏👏. pic.twitter.com/uNou5Q26P7
अनिल धूपर, महासचिव, एआईटीएफ
सच तो यह है कि बोपन्ना की रैंकिंग क्वालिफिकेशन के लिहाज से काफी अच्छी नहीं थी। हमने केवल उनकी मदद करने की कोशिश की ताकि वह खेलों में प्रतिस्पर्धा कर सके। उन्होंने अपने दम पर क्वालिफाई क्यों नहीं किया?
सानिया मिर्जा, बोपन्ना के ट्वीट पर
क्या ??? अगर यह सच है तो यह बिल्कुल हास्यास्पद और शर्मनाक है। इसका मतलब यह भी है कि हमने मिश्रित युगल में पदक के एक अच्छे मौके को गंवा दिया। अगर आप और मैं योजना के अनुसार खेलते तो मौका बन सकता था