फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rohan Bopanna and his partner Adam Pavlasek bowed out of the men's doubles event at the Rome Masters

Rome Masters: बोपन्ना और पावलासेक की जोड़ी को मिली हार, सैलिसबरी-स्कूपस्की ने हराया; रोम मास्टर्स से बाहर

Tue, 13 May 2025 07:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 13 May 2025 07:57 PM IST
सार

बोपन्ना और पावलासेक प्री-क्वार्टर फाइनल मैच को एक घंटे आठ मिनट में 3-6, 3-6 से हार गए। बोपन्ना की हार के साथ ही इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।

विज्ञापन
Rohan Bopanna and his partner Adam Pavlasek bowed out of the men's doubles event at the Rome Masters
रोहन बोपन्ना - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ी एडम पावलासेक की जोड़ी का सफर रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग में समाप्त हो गया है। बोपन्ना और चेक गणराज्य के उनके जोड़ीदार को जो सैलिसबरी और नील स्कूपस्की की ब्रिटेन की जोड़ी ने सीधे सेटों में मात दी। बोपन्ना और पावलासेक प्री-क्वार्टर फाइनल मैच को एक घंटे आठ मिनट में 3-6, 3-6 से हार गए।
विज्ञापन


बोपन्ना की हार के साथ ही इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। एटीपी 1000 स्तर के इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले एक अन्य भारतीय युकी भांबरी और अमेरिका के उनके जोड़ीदार रॉबर्ट गालोवे को शुरुआती दौर में ही शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed