{"_id":"5db9b6fb8ebc3e93c02b248f","slug":"roger-federer-withdraws-from-inaugural-atp-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजर फेडरर पहले एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट से हटे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रोजर फेडरर पहले एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट से हटे
Thu, 31 Oct 2019 08:43 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 31 Oct 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर पारिवारिक कारणों का हवाला देकर जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले पहले एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट से हट गए हैं। फेडरर ने कहा, ‘बेहद खेद के साथ मैं पहले एटीपी कप टूर्नामेंट से हट रहा हूं।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते जब मैंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की हामी भरी थी तो यह बेहद मुश्किल फैसला था क्योंकि इसका मतलब था कि परिवार को कम समय और सत्र की बेहद कड़ी शुरुआत। आगामी वर्ष के बारे में अपने परिवार और टीम के साथ काफी चर्चा के बाद मैंने फैसला किया कि घर में दो अतिरिक्त हफ्ते बिताना मेरे परिवार और मेरे टेनिस दोनों के लिए फायदेमंद होगा।’
विज्ञापन