{"_id":"5dad8e9f8ebc3e0140319db7","slug":"roger-federer-set-to-check-off-another-landmark-as-he-gears-up-for-his-career1-500th-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज करियर का 1500वां मैच खेलने उतरेंगे रोजर फेडरर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
आज करियर का 1500वां मैच खेलने उतरेंगे रोजर फेडरर
Mon, 21 Oct 2019 04:25 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 21 Oct 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
- फोटो : सोशल मीडिया
रोजर फेडरर सोमवार को जब बासेल में 10वें खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे, तो अपने करियर का 1500वां मैच खेलकर नई उपलब्धि हासिल कर लेंगे। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 38 साल के फेडरर करियर का 103वां खिताब जीतने के अभियान की शुरुआत जर्मनी के क्वालीफायर पीटर गोजोविक के खिलाफ करेंगे।
विज्ञापन
20 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता फेडरर ने जर्मनी के खिलाड़ी को इससे पहले दो बार हराया है। पहली बार बाल ब्वाय के रूप में स्विट्जरलैंड के इस इंडोर टूर्नामेंट में उतरे फेडरर ने कहा कि मुझे तैयारियों में तेजी लानी पड़ी क्योंकि मुझे सोमवार से शुरुआत करनी थी।’’ उन्होंने कहा कि मैं पहले ही शुक्रवार और शनिवार को बासेल में अभ्यास कर चुका हूं। उम्मीद करता हूं कि मैं अच्छी शुरुआत करूंगा और इंडोर सत्र मेरे लिए शानदार रहेगा।’’ फेडरर पिछली 12 बार से इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन