{"_id":"5d22266a8ebc3e6d18101ca9","slug":"roger-federer-became-the-first-player-to-record-350-grand-slam-singles-match-wins","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेडरर की ग्रैंड स्लैम में रिकॉर्ड 350वीं जीत, रिकॉर्ड 17वीं बार विंबलडन के अंतिम-16 में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फेडरर की ग्रैंड स्लैम में रिकॉर्ड 350वीं जीत, रिकॉर्ड 17वीं बार विंबलडन के अंतिम-16 में
Mon, 08 Jul 2019 08:41 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 08 Jul 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
आठ बार के विंबलडन चैंपियन रोजर फेडरर ने 17वीं बार ऑल इंग्लैंड के अंतिम-16 में पहुंचकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर ने तीसरे दौर में लुकास पौउली को 7-5, 6-2, 7-6 से पराजित किया। यह उनकी ग्रैंड स्लैम में 350वीं जीत है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले (पुरुष और महिला) दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
यही नहीं विंबलडन में 17वीं बार प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच कर उन्होेंने जिमी कोनर्स (16) को भी पीछे छोड़ दिया। अगले दौर में अब फेडरर का सामना इटली के माटियो बेरेटिनी से होगा। राफेल नडाल फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा को आसानी से 6-2, 6-3,6-2 हराकर प्री क्वार्टर में पहुंचे। नडाल अगले दौर में पुर्तगाल के जाओ सोसा से खेलेंगे, जिन्होंने डेन इवांस को 4-6, 6-4, 7-5, 4-6, 6-4 से पराजित किया।
विज्ञापन
मिश्रित युगल में भारतीय चुनौती खत्म
दिविज शरण और रोहन बोपन्ना को दूसरे दौर में मिली हार से भारत की मिश्रित युगल चुनौती खत्म हो गई। बोपन्ना और बेलारूस की आर्यना सबालेंका को न्यूजीलैंड के आर्टेम सिटाक और जर्मनी की लौरा सिगेमंड से 4-6, 4-6 से हार मिली। शरण और चीन की उनकी जोड़ीदार यिंगयिंग दुआन को एडेन सिल्वा और इवान होयत ने 3-6, 4-6 से हार किया। शरण पुरुष युगल में ब्राजीली जोड़ीदार मार्सेलो डेमोलिनर के साथ टूर्नामेंट में बने हुए हैं।