{"_id":"5b43e1cb4f1c1ba5468b58db","slug":"roger-federer-and-serena-williams-enters-in-quarter-final-of-wimbledon","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विस स्टार फेडरर ने विंबलडन 2018 में जीते लगातार 32 सेट, 7 साल बाद नडाल अंतिम-8 में पहुंचे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
स्विस स्टार फेडरर ने विंबलडन 2018 में जीते लगातार 32 सेट, 7 साल बाद नडाल अंतिम-8 में पहुंचे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Jul 2018 03:59 AM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
आठ बार के चैंपियन रोजर फेडरर और सात बार की विजेता सेरेना विलियम्स ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फेडरर ने एड्रियन मानरिनो को 6-0, 7-5, 6-4 से पराजित किया।
विज्ञापन
स्विस स्टार ने विंबलडन में लगातार 32 सेट जीते हैं और वह अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी से दो पीछे हैं। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने 16वीं बार विंबलडन के अंतिम आठ में प्रवेश किया। अन्य मैचों में केई निशिकोरी ने अर्नेस्ट गुलबिस को 4-6, 7-6, 7-6, 6-1 से और जॉन इस्नेर ने स्टेफनोस को 6-4, 7-6, 7-6 से हराया। मिलोस रॉओनिक ने मैकेंजी मैक्डोनाल्ड को 6-3, 6-4, 6-7, 6-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन अमेरिकी दिग्गज ई रोडिना को आसानी से 6-2, 6-2 से मात देकर 13वीं बार क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया। खिताब की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही 36 वर्षीय सेरेना की टक्कर अब कैमिला से होगाी, जिन्होंने एकतारिन माकारोवा को 6-3, 6-4 से बाहर किया।
विज्ञापन
कर्बर के सामने होंगी दारिया : दुनिया की 11वें नंबर की एंजेलिक कर्बर ने बेलिंडा बेंसिस को 6-3, 7-5 से मात देकर सात साल में चौथी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अगले दौर में उनका सामना दारिया कास्तकिना से होगा, जिन्होंने सैमलैंगिक एलिसन वॉन को 6-7, 6-3, 6-2 से बाहर किया।
एलिसन ने गत चैंपियन मुगुरुजा को बाहर सनसनी मचा दी थी। जूलिया जॉर्जेस ने डोना वेकिस को 6-3, 6-2 से, किकी बर्टेंस ने करोलिना प्लिस्कोवा को 6-3, 7-6 से, डोमिनिका सिबुलकोवा सिह सु वेई को 6-4, 6-1 से और जेलेना अस्तापेंको ने ए सस्नोविच को 7-6, 6-0 से मात देकर अंतिम आठ में जगह बनाई।
शरण-सिताक की जोड़ी अंतिम आठ
भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण अपने न्यूजीलैंड के जोड़ी अर्टेम सिताक के साथ अंतिम आठ में पहुंच गए। शरण-सिताक ने एक बार फिर दो सेट से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी मार्सिन मत्कोवस्की-जोनाथन को 1-6, 7-6, 6-4, 6-4, 6-4 से पराजित किया।
नडाल सात साल बाद अंतिम-8 में
स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने चेक गणराज्य के जिरी वेस्ली को 6-3, 6-3, 6-4 से मात देकर सात साल बाद विंबलडन के अंतिम साल में जगह बनाई। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ने इससे पहले 2011 में फाइनल में पहुंचे थे, जहां जोकोविच के हाथों शिकस्त मिली थी।
रिकॉर्ड 11 वां फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने के बाद नडाल का यह पहला टूर्नामेंट है। अगले दौर में फेडरर की भिड़ंत केविन एंडरसन से होगी, जिन्होंने गेल मोंफिल्स को 7-6, 7-6, 5-7, 7-6 से हराया।