{"_id":"5d4e07f98ebc3e6cef2b2cf4","slug":"rafael-nadal-wins-379th-match-in-atp-1000-tournament-breaks-federer-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल नडाल ने दर्ज की 379वीं जीत, तोड़ा रॉजर फेडरर का रिकॉर्ड","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
राफेल नडाल ने दर्ज की 379वीं जीत, तोड़ा रॉजर फेडरर का रिकॉर्ड
Sat, 10 Aug 2019 05:25 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 10 Aug 2019 05:25 AM IST
सार
- एटीपी 1000 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी बने नडाल
विज्ञापन
राफेल नडाल
- फोटो : social media
विस्तार
दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी राफेल नडाल मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने रोजर्स कप में अर्जेंटीना के गुइडो पेला को 6-3, 6-4 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। अब क्वार्टरफाइनल में नडाल का सामना इटली के फैबियो फोग्निनी से होगा।
विज्ञापन
33 वर्षीय नडाल ने इस फॉर्मेट में 379वीं जीत के साथ 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रॉजर फेडरर (378) को पीछे छोड़ा।
इसके अलावा दूसरे मुकाबले में डोमिनिक थिएम ने मारिन सिलिच को 7-6 (9/7), 6-4 और अलेग्जेंडर ज्वेरेव ने निकोलोज को 7-5, 5-7, 7-6 (7/5) से पराजित किया।
विज्ञापन