फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   RAFAEL NADAL WINS 10th FRENCH OPEN TITLE BEAT WAWRINKA

नडाल ने जीता दसवां फ्रेंच ओपन खिताब, वावरिंका को दी मात 

Sun, 11 Jun 2017 09:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 11 Jun 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
RAFAEL NADAL WINS 10th FRENCH OPEN TITLE BEAT WAWRINKA
राफेल नदाल
स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह लाल बजरी के बेताज बादशाह हैं। रविवार को रोलां गैरा के सेंटर कोर्ट पर स्विटजरलैंड के स्टेन वालरिंका को सीधे सेटों में  6-2, 6-3, 6-1 से मात देकर दसवीं बार फ्रेंच ओपन खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में नडाल ने वावरिंका को कोई मौका नहीं दिया और मैच में पूरे समय पकड़ बनाए रखी।  
विज्ञापन


नडाल ने पेरिस में कुल 81वें मैच में 79में  जीत हासिल की। उन्हें 13 साल में लाल बजरी पर केवल 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। यह नडाल के करियर का दसवां फ्रेंच फाइनल था।  उन्होंने फ्रेंच ओपन में 10  फाइनल खेले और हर बार खिताब जीतने में कामयाब रहे।  नडाल को इससे  फ्रेंच ओपन के फाइनल में कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने इस बार भी इस रिकॉर्ड को कायम रखा है। वहीं वावरिंका ने साल 2015 में फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम कर पाए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed