फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rafael Nadal win over Canadian Felix Auger-Aliassime to reach the third round in Madrid Open

मैड्रिड ओपन: नडाल अगले दौर में, फेरर ने करियर  किया समाप्त

Thu, 09 May 2019 07:42 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 09 May 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Rafael Nadal win over Canadian Felix Auger-Aliassime to reach the third round in Madrid Open
राफेल नडाल

स्पेन के राफेल नडाल ने बुधवार को मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कनाडा के युवा फेलिक्स ऑगर एलियासिमे को सीधे सेटों में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अपने छठे खिताब की कोशिश में जुटे नडाल को पिछले महीने मोंटे कार्लो और बार्सिलोना में हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उनके पेट में समस्या हो गई थी। 

विज्ञापन


लेकिन दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी ने 6-3 6-3 की जीत से शुरूआत की। अब उनका सामना अमेरिका के युवा फ्रांसेस टियाफो से होगा जबकि क्वार्टरफाइनल में उनका सामना स्टेन वावरिंका या केई निशिकोरी से हो सकता है। उनके हमवतन डेविड फेरर ने संन्यास से पहले अपने आखिरी टूर्नामेंट में करियर का अंतिम मैच खेला लेकिन वह इसमें एलेक्जेंडर ज्वेरेव से 4-6 1-6 से हार गए। 
विज्ञापन


वावरिंका और निशिकोरी गुरूवार को तीसरे दौर में एक दूसरे के सामने होंगे। निशिकोरी ने बोलिविया के क्वालीफायर हुगो डेलिन को दो घंटे से ज्यादा देर तक चले मुकाबले में 7-5 7-5 से मात दी जबकि वावरिंका ने अर्जेंटीना के गुईडो पेला को 6-3 6-4 से मात दी। जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हालांकि पहले ही मैच में सर्बिया के लास्लो जेरे से हार का मुंह देखना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महिला वर्ग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने बेलारूस की आलियाकसांद्रा सासनोविच को 6-2 6-3 से शिकस्त देकर पहली बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। 


दो बार की मेजर चैम्पियन का सामना अंतिम आठ में स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिच से होगा जिन्होंने यूक्रेन की क्वालीफायर कटैरीना कोजलोवा को 6-0 6-2 से हराया। ओसाका सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी सिमोना हालेप से भिड़ सकती हैं जिन्होंने स्लोवाकिया की विक्टोरिया कुजमोवा को 44 मिनट में 6-0 6-0 से शिकस्त दी। 

दूसरी वरीय पेत्रा क्वितोवा ने फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया को 6-3 6-3 से पराजित किया और अब उनका सामना नीदरलैंड की किकी बर्टन्स से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed