Australian Open: राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर, 65वीं रैंक के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में हराया
डिफेंडिंग चैम्पियन राफेल नडाल दूसरे दौर में उलटफेर का शिकार हुए हैं। टेनिस रैंकिंग में 65वें स्थान पर काबिज अमेरिका के मैकेंजी मैक्डोनाल्ड ने उन्हें सीधे सेटों में मात दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Always a pleasure, @RafaelNadal 🫶#AusOpen • #AO2023 pic.twitter.com/CdnOMzYDK0
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 18, 2023
2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले नडाल का पिछले सात साल में किसी भी ग्रैंडस्लैम में यह सबसे खराब प्रदर्शन है। 36 साल के नडाल इस मैच के दौरान कमर की चोट से जूझ रहे थे। इसी वजह से उन्हें ब्रेक भी लेना पड़ा। छोटे से ब्रेक के बाद नडाल ने कोर्ट में वापसी की, लेकिन वह पुरानी लय में नहीं दिखे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के दौरान नडाल लगातार संघर्ष कर रहे थे और उन्हें कोर्ट में जूझता देख उनकी पत्नी मारिया फ्रैंसिस्का भी रोने लगीं।
Mission accomplished for @mackiemacster 🇺🇸
The impressive American has beaten Nadal 6-4 6-4 7-5. @wwos • @espn • @eurosport • @wowowtennis • #AusOpen • #AO2023 pic.twitter.com/fkaTpk11te— #AusOpen (@AustralianOpen) January 18, 2023
पहले मैच में जैक ड्रैपर को दी थी मात
नडाल ने जैक ड्रैपर पर पहले दौर में चार सेटों की शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद नडाल ने दूसरे दौर में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की थी लेकिन वह और भी खराब दिखे। दूसरे दौर में मैच की शुरुआत से ही वह लय में नहीं थे। वहीं, मैकेंजी ने अच्छी शुरुआत की और लगातार आक्रामक खेल दिखाया। इसी वजह से वह सीधे सेटों में मैच जीतने में कामयाब रहे।