फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rafael Nadal,Lewis Hamilton Messi, Tiger Woods in contention for World Sportsman of the Year 

नडाल, मेसी और ओसाका लॉरेस पुरस्कार के लिए नामित

Wed, 15 Jan 2020 10:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 15 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rafael Nadal,Lewis Hamilton Messi, Tiger Woods in contention for World Sportsman of the Year 
नडाल, मेसी, ओसाका और वुड्स - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल और नाओमी ओसाका को लॉरेस पुरस्कार के विभिन्न वर्गों में नामांकन मिला है। तीन बार के विजेता स्पेन के नडाल वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में है। इस वर्ग में उन्हें छह बार के फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन, छह बार के विश्व मोटोजीपी चैंपियन मार्क मर्केज और छह बार फीफा साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब जीतने वाले लियोनल मेसी से चुनौती मिलेगी।

विज्ञापन


बर्लिन में 17 फरवरी को होने वाले इस समारोह के लिए दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरा करने वाले पहले धावक इलिउड किपचोगे और द मास्टर्स के रूप में अपनी 15वीं मेजर चैंपियनशिप जीतने वाले टाइगर वुड्स भी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की होड़ में है।
विज्ञापन


साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी ओसाका, फीफा विश्व कप में गोल्डन बॉल और गोल्डन बूट जीतने वाली मेगन रेपिनो, जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स, धावक एलिसन फेलिक्स और शैली-एन फ्रेजर-प्रेसी के साथ अमेरिका की महान स्की खिलाड़ी मखाएल शिफ्फिन के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉरेस साल की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिताब की दौड़ में फीफा महिला विश्व कप चैंपियन अमेरिका की फुटबॉल टीम और यूएफा चैंपियंस लीग विजेता लिवरपूल एफसी के अलावा छह बार के फॉर्मूला वन ड्राइवर और कंस्ट्रक्टर विश्व चैंपियन मर्सिडीज एएमजी पेट्रोनास, रग्बी विश्व कप विजेता दक्षिण अफ्रीका, एनबीए चैंपियनशिप जीतने वाली पहली कनाडाई टीम टोरंटो रैप्टर और दो बार एफआईबीए विश्व कप विजेता पुरुष बास्केटबॉल टीम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed