फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   rafael nadal enters in quarter final of french open 2018 serena williams injured

राफेल नडाल ने किया कमाल का प्रदर्शन, शारापोवा-सेरेना के बीच महामुकाबले पर फिरा पानी

Tue, 05 Jun 2018 12:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 05 Jun 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
rafael nadal enters in quarter final of french open 2018 serena williams injured
राफेल नडाल

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल रोलां गैरों के अपने रिकॉर्ड 11वें खिताब के और करीब पहुंच गए। दस बार के चैंपियन स्पेनिश स्टार ने सोमवार को जर्मनी के मैक्सिमिलियन मार्टेर को तीन सेट के मुकाबले में 6-3, 6-2, 7-6 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए नडाल का सामना अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन से होगा, जिन्होंने पांच सेट तक चले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को 1-6, 2-6, 7-5, 7-6, 6-2 से बाहर का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन


महिलाओं के वर्ग में रोमानियाई खिलाड़ी सिमोना हालेप और एंजेलिक कर्बर भी अंतिम आठ में पहुंच गईं। अब गले दौर में जगह बनाने के लिए यह दोनों खिलाड़ी आमने-सामने होंगी। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना ने चौथे दौर में बेल्जियम की एलिस मेर्टेंस को आसानी से 6-2, 6-1 से मात देकर तीसरी बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया। हालेप पिछले साल यहां फाइनल में यूक्रेन की जेलेना ओस्तापेंको से हार गई थी। दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन कर्बर ने फ्रांस की कैरोलिन गर्सिया को 6-2, 6-3 से शिकस्त दी।

विज्ञापन

शारापोवा के खिलाफ मुकाबले से हटीं सेरेना

rafael nadal enters in quarter final of french open 2018 serena williams injured
serena williams

लाल बजरी पर दर्शकों को सोमवार को जिस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार था वह नहीं हो सका। मारिया शारापोवा और सेरेना विलियम्स के बीच होने वाला यह मैच सेरेना के चोट के चलते हटने से नहीं हो सका। रूसी सुंदरी शारापोवा बिना कोर्ट पर उतरे ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। 

23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन 36 वर्षीय सेरेना ने कहा कि वह छाती के बायें हिस्से में चोट से परेशान हैं। इस वजह से वह सर्विस नहीं कर सकती। इसीलिए मैंने मैच से हटने का फैसला किया है। तीसरे दौर में जूलिया जार्जेस के खिलाफ मुकाबले के दौरान उन्हें दिक्कत आई थी। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने रविवार को वीनस के साथ युगल मुकाबला खेला। हालांकि वह यह मैच हार गईं। सितंबर में बेटी को जन्म देने के बाद सेरेना का यह पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed