{"_id":"629da3589631a52a6c4a4188","slug":"rafael-nadal-becomes-oldest-player-to-win-french-open-at-the-age-of-36-won-14th-crown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"French Open: फ्रेंच ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने राफेल नडाल, 36 साल की उम्र में 14वीं बार जीता खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
French Open: फ्रेंच ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने राफेल नडाल, 36 साल की उम्र में 14वीं बार जीता खिताब
Mon, 06 Jun 2022 12:18 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:18 PM IST
सार
रिकॉर्ड 14वीं बार फ्रेंच ओपन जीतने वाले राफेल नडाल ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो यह टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। नडाल ने 36 साल की उम्र में पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
राफेल नडाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फ्रेंच ओपन 2022 में खिताब जीत कर राफेल नडाल ने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वो उन्होंने सबसे ज्यादा 14वीं बार यह टूर्नामेंट जीता है। इसके साथ ही वो सबसे ज्यादा 22 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच की तुलना में दो ग्रैंडस्लैम ज्यादा जीते हैं। 36 साल के नडाल फ्रेंच ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं।
फ्रेंच ओपन में नडाल चोट के साथ आए थे और उनकी फिटनेस पर भी सवाल खड़े हो रहे थे। इस सीजन उन्होंने लाल मिट्टी पर कोई खिताब भी नहीं जीता था। ऐसे में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी की जीत पर सभी को संदेह था, लेकिन नडाल ने सबको गलत साबित करते हुए खिताब अपने नाम किया।
फाइनल में कैस्पर रूड को हराया
नडाल ने फाइनल मैच में आठवीं सीड कैस्पर रूड को एकतरफा मुकाबले में 6-3, 6-3, 6-0 के अंतर से मात दी। दो घंटे 18 मिनट तक चले इस मुकाबले में रूड कभी भी लय में नहीं दिखे। इससे पहले उन्होंने पिछले साल के चैंपियन नोवाक जोकोविच को क्वार्टर फाइनल मैच में हराया था। नडाल ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में कभी न हारने का अपना रिकॉर्ड कायम रखा और रूड के खिलाफ आसान जीत दर्ज की। रूड को नडाल के बाद लाल मिट्टी का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माना जा रहा है।

फ्रेंच ओपन में नडाल ने बनाए ये खास रिकॉर्ड
- टेनिस के महान खिलाड़ियों में एक पेटे संप्रास ने अपने करियर में कुल 14 ग्रैंड स्लैम जीते थे। नडाल अकेले फ्रेंच ओपन में 14 बार चैंपियन बन चुके हैं।
- नडाल ने 36 साल की उम्र में फ्रेंच ओपन पुरुष एकल का खिताब जीता और यह खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने एंड्रेस जिमेनो का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 34 साल 305 दिन की उम्र में यह खिताब जीता था।
- नडाल ने नोवाक जोकोविक के रिकॉर्ड की बराबरी की और 30 साल की उम्र के बाद आठवां ग्रैंड स्लैम जीता।
- नडाल ने रोलैंड गैरोस के फाइनल में एक से ज्यादा सेट न हारने का रिकॉर्ड कायम रखा। इस बार वो फाइनल में कोई सेट नहीं हारे।
- नडाल रोलैंड गैरोस में 112 सेट जीत चुके हैं, जबकि सिर्फ तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
- नडाल ने अपने करियर में पहली बार एक ही साल में ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन का खिताब जीता।
- नडाल ने अपने करियर में चौथी बार सिर्फ तीन सेट हारकर फ्रेंच ओपन का खिताब जीता। इससे पहले 2005, 2006 और 2011 में भी वो सिर्फ तीन ही सेट हारकर चैंपियन बने थे।
- नडाल ने 2005 में पहली बार एक जून को फ्रेंच ओपन जीता था और 2022 में 14वीं बार एक जून को ही यह खिताब अपने नाम किया।