Mexican Open: राफेल नडाल ने लगातार दूसरी बार मेदवेदेव को हराया, फाइनल में कैमरून नूरी से होगी भिड़ंत
नडाल लगातार दूसरी बार मेदवेदव को अहम मैच में हराया है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपने के फाइनल में उन्हें मात दी थी। फाइनल में नडाल का सामना कैमरून नूरी से होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेदवेदेव के खिलाफ मैच में नडाल ने शानदार शुरुआत करते हुए 3-1 की बढ़त बना ली और पहला सेट खत्म होने तक 6-3 की बढ़त बनाए रखी। दूसरे सेट में भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी और शुरुआत में ही मेदवेदव की सर्विस तोड़ दी। रूसी खिलाड़ी ने मैच में वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन नडाल ने यह सेट भी 6-3 के अंतर से जीत लिया।
नूरी ने सितसिपास का सपना तोड़ाNo wonder the fans are on their feet🔥
After an impressive match, @RafaelNadal wins the battle against Daniil Medvedev 6-3, 6-3 in Acapulco.@AbiertoTelcel | #AMT2022 pic.twitter.com/srm9ny3Drsविज्ञापन विज्ञापन— ATP Tour (@atptour) February 26, 2022
इससे पहले छठवीं सीड नूरी ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी सितसिपास को सीधें सेटों में 6-4, 6-4 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने महज 18 मिनट में ही यह मैच अपने नाम किया। यह मैच जीतने के बाद नूरी ने कहा कि मैच से पहले वो ठीक नहीं महसूस कर रहे थे। वे थोड़े चिंतित थे। लेकिन उनके सर्व शानदार थे और शुरुआत से ही उन्होंने मैच में बढ़त बना ली। यह मैच आसानी से उन्होंने अपने नाम किया।
शानदार फॉर्म में हैं नूरी🇬🇧 @cam_norrie just keeps on winning!
— ATP Tour (@atptour) February 26, 2022
Norrie defeats Tsitsipas 6-4, 6-4 in Acapulco, securing his pass to the final🔥@AbiertoTelcel | #AMT2022 pic.twitter.com/Y5uTzrWmyX
इस महीने नूरी शानदार फॉर्म में हैं। जनवरी में उन्होंने चार मैच खेले थे और सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन फरवरी में उन्होंने 11 में से 10 मैच जीते हैं। फाइनल मैच में भी नडाल को नूरी से कड़ी चुनौती मिल सकती है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपेन के फाइनल में भी नडाल ने शुरुआती दो सेटों में पिछड़ने के बाद वापसी की थी। फाइनल में भी जीत दर्ज करने के लिए उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।