{"_id":"5cb89cfabdec22144855b07f","slug":"rafael-nadal-and-novak-djokovic-eased-into-the-monte-carlo-masters-quarterfinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोकोविच और नडाल मोंटे कार्लो मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जोकोविच और नडाल मोंटे कार्लो मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में
Thu, 18 Apr 2019 09:21 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 18 Apr 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
राफेल नडाल
- फोटो : file photo
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और नंबर दो राफेल नादल अपने-अपने मुकाबले जीतकर मोंटे कार्लो मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। दो बार के चैंपियन जोकोविच ने टेलर फ्रिट्ज को 6-3, 6-0 से हराया। अब उनका सामना डेनिल मेदवेदेव से होगा जिन्होंने स्टेफानोस सितसिपास को 6-2,1-6, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
रिकॉर्ड 12वें खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे नडाल ने ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-4,6-1 से मात दी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए नडाल की भिड़ंत गुइडो पेला से होगी, जिन्होंने मार्को सिचिनातो को 6-4,4-6,6-4 से हराया।
विज्ञापन