फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   rafael nadal and maria sharapova enters in fourth round in french open

फ्रेंच ओपन: राफेल नडाल और मारिया चौथे दौर में, सेरेना से हो सकती है शारापोवा की भिड़ंत  

Sun, 03 Jun 2018 12:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 03 Jun 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
rafael nadal and maria sharapova enters in fourth round in french open
नडाल और शारापोवा

'क्लेकोर्ट किंग' स्पेन के राफेल नदाल ने अपने 11वें फ्रेंच ओपन में खिताब के दावे को मजबूत करते हुए रिचर्ड गास्केट को हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। महिला वर्ग में स्पेन की गार्बाइन मुगुरुजा और रूस की मारिया शारापोवा भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में पहुंच गईं। शारापोवा ने इस जीत के साथ अमेरिकी धुरंधर सेरेना विलियम्स के साथ अंतिम-16 में अपनी संभावित भिड़ंत की तैयारी कर दी है। 

विज्ञापन


नडाल ने अपने बचपन के दोस्त फ्रांस के गास्केट पर लगातार 16वीं जीत दर्ज की। सोलह बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने 6-3, 6-2, 6-2 से जीत हासिल की। वह फ्रेंच ओपन में लगातार 34 सेट खेल चुके हैं और ब्जोयन बोर्ग के 1979-81 में बनाए रिकॉर्ड से सात सेट दूर हैं। पहले पांच गेमों में केवल दो अंक गंवाने वाले राफा की टक्कर अब जर्मनी के मैक्सिमिलियन मार्टरर से होगी जिन्होंने एस्टोनिया के जुर्गेन जोप से हराया।
विज्ञापन


महिला वर्ग में शारापोवा ने छठी वरीय कैरोलिना प्लिसकोवा को तीसरे दौर में 6-2, 6-1 से पराजित किया। पांच बार की चैंपियन शारापोवा ने डोपिंग बैन से वापसी के बाद अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। रोलां गैरों में 2012 और 2014 में चैंपियन रही रूसी खिलाड़ी को दो साल पहले मेलडोनियम के कारण डोप परीक्षण में विफल हो गई थीं। उसके बाद वापसी में पहली बार उन्हें वरीयता प्रदान की गई है। अब मारिया की टक्कर 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स और 11वीं वरीयता की जूलिया जार्जेस के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता खिलाड़ी से होगी। शारापोवा और सेरेना 21 बार आपस में खेली हैं जिसमें सेरेना ने 19 बार जीत हासिल की है जिसमें लगातार 18 जीत शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अन्य पूर्व चैंपियन स्पेन की गार्बाइन मुगुरुजा ने ऑस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर को 6-0, 6-2 से हराकर अंतिम 16 में जगह बना ली। मुगुरुजा ने यहां 2016 में खिताब जीता था। गत विंबलडन चैंपियन मुगुरुजा ने स्टोसुर के खिलाफ 15 विनर्स लगाए। पहला सेट उन्होंने 25 मिनट में जीत लिया था। मारिया शारापोवा  ने कहा, 'मुझे पता है कि मुझे कड़े प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मैंने अपना आक्रामक रुख अपनाया और खेल भी काफी सटीक रहा।' 

बोपन्ना और रोजर वेसलिन क्वार्टर फाइनल में 

rafael nadal and maria sharapova enters in fourth round in french open
रोहन बोपन्ना - फोटो : SELF

रोहन बोपन्ना और उनके फ्रांसीसी जोड़ीदार एडोआर्ड रोजर वेसलिन ने शीर्ष वरीय मार्सेलो मेलो और लुकासज कुबोत को सीधे सेटों में हराकर पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। तेरहवीं वरीयता प्राप्त इंडो-फ्रेंच जोड़ी ने ब्राजील और पोलैंड के खिलाड़ियों की जोड़ी को एक घंटा, तीस मिनट चले मुकाबले में 6-4, 7-6 से पराजित किया।

बोपन्ना तीसरी बार रोलां गैरों में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने 2011 और 2016 में अंतिम आठ खिलाड़ियों में जगह बनाई थी। बोपन्ना और रोजर वेसलिन ने छह में से पांच ब्रेक प्वाइंट बचाए जबकि दो ब्रेक प्वाइंट हासिल किए। अब उनकी टक्कर निकोला मेकटिक और एलेक्जेंडर पेया से होगी। बोपन्ना के रूप में भारत की एकमात्र चुनौती शेष बची है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed