{"_id":"8f6943e4-08d9-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"pace-tekau-couple-moved-ahead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेस-तेकाउ की जोड़ी आगे बढ़ी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पेस-तेकाउ की जोड़ी आगे बढ़ी
बैंकाक/एजेंसी
Updated Fri, 28 Sep 2012 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के दिग्गज डबल्स खिलाड़ी लिएंडर पेस और रोमानिया के होरिया तेकाउ की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पेस, तेकाउ ने रोबिन हासे और ज्यां जुलियन रोजर की गैरवरीय डच जोडी़ को 6-4, 7-5 से हराया। 551000 डालर इनामी राशि वाले इस हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अब उनका सामना सर्बिया के यांको टिप्सारेविच और जर्मनी के एलेक्जेंडर वास्के की जोड़ी से होगा।
दूसरे राउंड में हारे सनम
मलयेशियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में भारत के सनम सिंह को रूस के निकोलई देविदेंको के हाथों 5-7, 4-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा है। सनम ने हालांकि बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में अपने से कहीं ऊंची रैंकिंग रखने वाले रूसी खिलाड़ी के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन देविदेंको ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए तीसरे राउंड में जगह बना ली। सनम के अलावा भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी राजीव राम की चुनौती भी दूसरे राउंड में खत्म हो गई।