फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic wins Wimbledon men s singles title, equals Federer and Nadal s all time Grand Slam record

Wimbledon 2021: बेरेटिनी को हराकर जोकोविच ने जीता 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब, की फेडरर-नडाल के रिकॉर्ड की बराबरी

Sun, 11 Jul 2021 10:16 PM IST
योगेश साहू स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 11 Jul 2021 10:16 PM IST
सार

विंबलडन पुरुष एकल के मुकाबले में नोवाक जोकोविच ने बेरेटिनी को हराकर 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है।

विज्ञापन
Novak Djokovic wins Wimbledon men s singles title, equals Federer and Nadal s all time Grand Slam record
Novak Djokovic - फोटो : ट्विटर- New York Post Sports

विस्तार

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच रविवार को विंबलडन पुरुष एकल फाइनल में माटेयो बेरेटिनी को हराकर 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर लिया। खिताबी मुकाबले में नोवाक ने बेरेटिनी को 6-7(4), 6-4, 6-4, 6-3 से मात दी। यह जोकोविच का छठवां विंबलडन खिताब है।नोवाक ने बेरेटिनी के खिलाफ ऑल इंग्लैंड कोर्ट पर उतरकर यह उपलब्धि हासिल की। 

विज्ञापन


इसके साथ ही नोवाक ने फेडरर और नडाल के सर्वकालिक ग्रैंड स्लैम खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच का यह 30वां मेजर फाइनल था, जबकि बेरेटिनी यहां जूनियर स्पर्धा में खेल चुके हैं।

विज्ञापन

फेडरर और नडाल के रिकॉर्ड की बराबरी

जोकोविच ने खिताब जीतकर रिकॉर्ड 20 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले रोजर फेडरर और राफेल नडाल की बराबरी कर ली है। सातवीं वरीयता प्राप्त बेरेटिनी का यह पहला फाइनल था और 1976 फ्रेंच ओपन में एड्रियानो पनाटा के खिताब जीतने के बाद किसी भी इटली के खिलाड़ी का यह पहला फाइनल था। यह पहला पुरुष फाइनल था, जिसमें एक महिला मारिया सिसाक चेयर अंपायर की भूमिका निभाई।

बेरेटिनी का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना टूटा

बेरेटिनी ग्रास का कोर्ट पर 11 मैच की जीत की लय बरकरार रखते हुए पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना टूट गया। वह अपनी लय जारी रख पाते तो बोरिस बेकर (1985) के बाद अपने पदार्पण में ट्रॉफी हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते थे। जोकोविच का दबदबा शानदार रहा है, वह इससे पहले 2018 के बाद से विंबलडन में पिछले 20 मैचों में जीत हासिल कर चुके हैं। उन्होंने ग्रैंड स्लैम में पिछले 20 मैच जीते हैं, जिसकी शुरूआत इस सत्र से ही हुई है। इस दौरान उन्होंने फरवरी में हार्डकोर्ट पर ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता और जून में लाल बजरी पर फ्रेंच ओपन जीता (जिसमें उन्होंने क्वार्टरफाइनल में बेरेटिनी को हराया था।)।

विज्ञापन

जोकोविच की खिताबी हैट्रिक 

जोकोविच ने रविवार को फाइनल मुकाबला जीतने के साथ ही एक और विंबलडन खिताब अपनी झोली में डाल लिया। इसके साथ ही वह अपने कैलेंडर ग्रैंड स्लैम से महज एक खिताब दूर रह गए हैं, जो अभी तक केवल दो ही पुरुष खिलाड़ी कर सके हैं, जिसमें रॉड लेवर ने 1962 और 1969 में ऐसा दो बार किया था। जोकोविच ने रविवार को ऑल इंग्लैंड क्लब पर जीत से कुल छठी और लगातार तीसरी चैंपियनशिप हासिल कर ली है। इसके अलावा वह नौ बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन, तीन अमेरिकी ओपन और दो फ्रेंच ओपन ट्रॉफियां जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed