फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic will face Indian-origin Nishesh in the first round of Australian Open Draw announced

Australian Open: पहले दौर में भारतीय मूल के निशेष से भिड़ेंगे जोकोविच, 11वें खिताब के लिए जोर लगाएंगे नोवाक

Thu, 09 Jan 2025 10:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 09 Jan 2025 10:02 PM IST
सार

सातवीं वरीय जोकोविच का क्वार्टर फाइनल में सामना स्पेन के तीसरी वरीय कार्लोस अल्कारेज से हो सकता है। जोकोविच ने पेरिस ओलंपिक के फाइनल में अल्कारेज को हराकर स्वर्ण जीता था।

विज्ञापन
Novak Djokovic will face Indian-origin Nishesh in the first round of Australian Open Draw announced
नोवाक जोकोविच - फोटो : PTI

विस्तार

शीर्ष वरीय इटली के यानिक सिनर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच इस बार वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल तक आपस में नहीं टकराएंगे। सिनर और जोकोविच बीते वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में आपस में खेले थे, जहां सिनर ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। जोकोविच 12 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने 11वें खिताब की राह में पहले दौर में भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी निशेष बासवारेड्डी से खेलेंगे।
विज्ञापन

सिनर ने रूस के डेनियल मेदवेदेव को दो सेट से पिछड़ने के बाद 3-6, 3-6, 6-4, 6-4, 6-3 से हराकर खिताब जीता था। सिनर इस बार पहले दौर में चिली के निकोलस जैरी से भिड़ेंगे। वहीं, महिलाओं में शीर्ष वरीय बेलारूस की आर्यन सबालेंका का पहले दौर में सामना 2017 की यूएस ओपन चैंपियन अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिनर के हाफ में चौथी वरीय अमेरिकी टेलर फ्रिट्ज, 21वीं वरीय बेन शेल्टन और पांचवीं वरीय गत उपविजेता मेदवेदेव हैं। वहीं, सातवीं वरीय जोकोविच का क्वार्टर फाइनल में सामना स्पेन के तीसरी वरीय कार्लोस अल्कारेज से हो सकता है। जोकोविच ने पेरिस ओलंपिक के फाइनल में अल्कारेज को हराकर स्वर्ण जीता था। इन दोनों में से कोई भी सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उसकी संभावित भिड़ंत दूसरी वरीय जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगी। 
विज्ञापन

हबीब ग्रैंडस्लैम खेलने वाले होंगे पहले लेबनानी
लगातार दो की चैंपियन सबालेंका को कठिन ड्रॉ मिला है। उनके हाफ में मीरा एंड्रीवा और गत उपविजेता चीन की झेंग किनवेन हैं। सबालेंका और तीसरी वरीय कोको गॉफ सेमीफाइनल में टकरा सकती हैं। वहीं, हादी हबीब ग्रैंडस्लैम में खेलने वाले पहले लेबनानी खिलाड़ी बनेंगे। उन्होंने अंतिम क्वालिफाइंग दौर में फ्रांस के क्लीमेंट सिदेख को 6-4, 3-6, 7-6 से हराया। अमेरिका में जन्में हबीब पेरिस ओलंपिक में भी खेले थे।

मिकेल्सन से भिड़ेंगे नागल
एकल मुकाबलों में भारतीय चुनौती विश्व नंबर 96 सुमित नागल के हाथों में रहेगी। वह पहले दौर में विश्व नंबर 26 चेक रिपब्लिक के थासम मचाक से खेलेंगे। बीते वर्ष नागल ने इसी ग्रैंडस्लैम के पहले दौर में विश्व नंबर 27 कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिच को हराकर उलटफेर किया था, लेकिन अगले दौर में वह चीन के जुनचेंग शेंग से हार गए थे। इस सप्ताह नागल को ऑकलैंड क्लासिक के पहले दौर में अलेक्स मिकेल्सन के हाथों 7-6, 4-6, 2-6 से हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed