फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic,Serena Williams and Zverev enters to French Open third round in French Open 2019 

फ्रेंच ओपन 2019: जोकोविच-ज्वेरेव-सेरेना ने पार की दूसरी बाधा

Thu, 30 May 2019 09:57 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 30 May 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic,Serena Williams and Zverev enters to French Open third round in French Open 2019 
जोकोविच-सेरेना-ज्वेरेव - फोटो : अमर उजाला

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच, अलेक्जेंडर ज्वेरेव और सेरेना विलियम्स ने फ्रेंच ओपन में दूसरे दौर की बाधा पार कर ली। जोकोविच ने हेनरी लक्कसोनेन को 6-1, 6-4, 6-3 से मात दी। अब अगले दौर में उनका सामना गैरवरीय सल्वाटोर कारुसो से होगा जिन्होंने जाइल्स सिमोन को 6-1,6-2, 6-4 से बाहर का रास्ता दिखाया। ज्वेरेव ने मिकेल यमेर को 6-1, 6-3, 7-6 से और डोमिनिक थिएम ने अलेक्जेंडर बुबलिक को 6-3, 6-7, 6-3, 7-5 से पराजित किया।

विज्ञापन


महिलाओं में 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना ने कुरमी नारा को 6-3, 6-2 से, नाओमी ओसाका ने विक्टोरिया अजारेंका को 4-6,7-5,6-3 से, एश्लघे बार्टी ने डेनिएल रोज कोलिंस को 7-5,6-1 से, मोनिका पुइग ने दारिया कास्तकिना को 6-3,6-1 से, एकटेरिना अलेक्जेंड्रोवा ने समांथा स्टोसुर को 3-6, 6-1, 6-4 से और कैटरीना सिनिकोवा ने मारिया सकारी को 7-6, 6-7, 6-3 से शिकस्त देकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

 
अमांडा तीसरे दौर में पहुंचने वाली युवा अमेरिकी  
अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने 11वें नंबर की आर्यना सबलेंका को 6-4,6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। सत्रह वर्षीय अमांडा दिग्गज सेरेना विलियम्स के 20 साल बाद रोलां गैरां के तीसरे दौर में पहुंचने वाली अमेरिकी खिलाड़ी बनीं। सेरेना ने 1999 में यह उपलब्धि हासिल की थी। अब अगले दौर में दुनिया की 51वें नंबर की खिलाड़ी अमांडा का सामना इरिना कैमिला बेगू से होगा जिन्होंने कैरोलिना मुचोवा को 1-6, 6-3, 6-4 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed