फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic enters into Quarter finals of Qutar Open

जोकोविच का शानदार प्रदर्शन, कतर ओपन में लगातार 12वीं जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Thu, 03 Jan 2019 06:36 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Thu, 03 Jan 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic enters into Quarter finals of Qutar Open

स्विटजरलैंड के स्टेन वावरिंका ने रूस के तीसरे वरीय कारेन खाचानोव को 7-6 (9/7), 6-4 से पराजित कर दूसरे दौर में जगह बनाई। चोट के बाद वापसी करने वाले बेल्जियम के डेविड गॉफिन ने लाथुनिया के क्वालिफायर रिकॉर्डिस बेरेंकिस को 3-6, 6-4,7-6 (9/7) से मात दी।

विज्ञापन


दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। सर्बिया के जोकोविच ने दूसरे राउंड के मुकाबले में हंगरी के मार्टन फुसोविक्स को तीन सेट के मुकाबले में 4-6, 6-4, 6-1 से हराया। यह मुकाबला लगभग दो घंटे तक चला।
विज्ञापन


जोकोविच की टूर्नामेंट में यह लगातार 12वीं जीत है। जोकोविच ने पहले राउंड में दुनिया के 47वें नंबर के खिलाड़ी बेस्निया के दामिर जुमहुर को 6-1, 6-2 से हराया था। जोकोविच सेमीफाइनल में स्टेेन वावरिंका से भिड़ सकते हैं। वावरिंका ने चिली के निकोलस जेरी को 6-4, 7-6 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed