फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic ends Aslan Karatsev fairy tale run to book place in Australian Open final

ऑस्ट्रेलियाई ओपन: नौवीं बार फाइनल में पहुंचे जोकोविच, सेमीफाइनल में कारात्सेव को हराया

Thu, 18 Feb 2021 04:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 18 Feb 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
Novak Djokovic ends Aslan Karatsev fairy tale run to book place in Australian Open final
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

आठ बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच गुरुवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंच गए हैं। 33 वर्षीय जोकोविच नौवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं। अपने 18वें ग्रैंडस्लैम खिताब से महज एक कदम दूर इस खिलाड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में रूस के असलान कारात्सेव को 6-3, 6-4, 6-2 से हराया। रविवार को होने वाले फाइनल में उनका मुकाबला डेनिल मेदवेदेव और स्टेफनोस सितसिपास के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। जोकोविच अभी तक ऑस्ट्रेलियाई ओपन में कभी सेमीफाइनल में नहीं हारे। यही नहीं वह अब तक जब भी यहां फाइनल में पहुंचे हैं तब उन्होंने खिताब जीता है। रूसी क्वालीफायर कारात्सेव अपने पहले ग्रैंडस्लैम में ही सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी थे लेकिन जोकोविच के सामने उनकी एक नहीं चली।

विज्ञापन

 
 

यह कमाल करने वाले जोकोविच पहले खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलियाई ओपन के इतिहास में 30 साल की उम्र के बाद तीन बार फाइनल में पहुंचने वाले जोकोविच पहले खिलाड़ी बने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed