फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Novak Djokovic Condemns Violence Against Protesters In Serbia after reaching Australian Open 2025 quarterfinal

Serbia Violence: 'एक समाज के तौर पर बड़ी हार...', सर्बिया में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में आए जोकोविच

Mon, 20 Jan 2025 09:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Jan 2025 09:38 AM IST
सार

जोकोविच सर्बिया में कई लोगों के लिए एक राष्ट्रीय आदर्श हैं। वह 24 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके हैं और साथ ही 2024 ओलंपिक में स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया था।

विज्ञापन
Novak Djokovic Condemns Violence Against Protesters In Serbia after reaching Australian Open 2025 quarterfinal
जोकोविच - फोटो : Twitter

विस्तार

टेनिस सुपरस्टार नोवाक जोकोविच ने रविवार को सर्बिया में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों लोगों को अपना समर्थन भेजा और अपने हमवतन लोगों के खिलाफ हिंसा की निंदा की। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा ले रहे जोकोविच ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह यह दिखावा नहीं कर सकते कि कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जोकोविच ने हिंसा पर बातचीत की
जोकोविच ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के बाद कहा,'मेरा समर्थन युवाओं, छात्रों और उन सभी को जाता है जो हमारे देश के भविष्य के मालिक हैं।' सर्बिया के उत्तरी शहर नोवी साद में पिछले साल एक नवंबर को एक ट्रेन स्टेशन की छत गिरने के बाद छात्रों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शनों की लहर चल रही है। उस हादसे मं 15 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं दिखावा नहीं कर सकता कि...'
इस मामले में पूर्व परिवहन मंत्री समेत 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले पर 37 वर्षीय जोकोविच ने कहा, 'मैं यह दिखावा नहीं कर सकता कि सर्बिया में कुछ नहीं हो रहा है और निश्चित रूप से ये चीजें मुझे प्रभावित करती हैं।' जोकोविच सर्बिया में कई लोगों के लिए एक राष्ट्रीय आदर्श हैं। वह 24 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके हैं और साथ ही 2024 ओलंपिक में स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया था।
विज्ञापन

'सर्बियाई समाज के लिए एक बड़ी हार'
जोकोविच ने विशेष रूप से एक घटना का उल्लेख किया जिसमें बेलग्रेड में एक चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान गुरुवार को एक छात्र को एक कार ने टक्कर मार दी थी। उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य से, यह छात्रों और युवाओं के खिलाफ हिंसा की एकमात्र स्थिति नहीं है। यह एक समाज के रूप में हमारे लिए, सामान्य रूप से सर्बियाई समाज के लिए एक बड़ी हार है।'

'युवा विदेश न जाकर सर्बिया में रहें'
जोकोविच ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे सर्बिया में बड़े हों। मैं चाहूंगा कि जो युवा विदेश गए हैं वे सर्बिया लौट आएं और सर्बिया में रहें।' जोकोविच का ऑस्ट्रेलियन ओपन में अब तक का सफर शानदार रहा है। उन्होंने अपने पहले मुकाबले में भारतीय मूल के नीशेष बसावारेड्डी को 4-6, 6-3, 6-4, 6-2 से हराया था।

क्वार्टर फाइनल में अल्कारेज से टक्कर
इसके बाद उन्होंने जे फारिया को 6-1, 7-6, 6-3, 6-2 से शिकस्त दी थी। फिर जोकोविच ने टी मचाच को 6-1, 6-4, 6-4 से हराया। चौथे दौर के मुकाबले में जोकोविच ने लेहेचका को 6-3, 6-4, 7-6 से शिकस्त दी। अब क्वार्टर फाइनल में जोकोविच का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के कार्लोस अल्कारेज से होगा। जोकोविच रिकॉर्ड नौ बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed