{"_id":"5cab7e6bbdec2214516f5b76","slug":"new-zealand-beat-india-in-first-match-by-3-0-of-junior-davis-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर डेविस कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जूनियर डेविस कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हराया
Mon, 08 Apr 2019 10:31 PM IST
Mukesh Jha
भाषा, बैंकॉक
भाषा, बैंकॉक
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 08 Apr 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय लड़कों की टीम को सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ जूनियर डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट के ग्रुप डी के अपने पहले मैच में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। पहले एकल में अजय मलिक को जेय फ्रेंड के खिलाफ एक घंटे और 13 मिनट में 4-6 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद भारत को वापसी दिलाने का दारोमदार दिवेश गहलोत के कंधों पर था लेकिन उन्हें भी कोर्बन क्रोथर के खिलाफ 66 मिनट में 0-6 3-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे न्यूजीलैंड ने 2-0 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
महज औपचरिकता के युगल मुकाबले में इसके बाद मलिक और सुशांत डबास की जोड़ी को भी एक घंटे और सात मिनट में 6-7(2) 1-6 से हार झेलनी पड़ी। भारत अगले मैच में कल इंडोनेशिया से भिड़ेगा।
विज्ञापन