फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Naomi Osaka Not Play In WTA semi-final, Japanese Tennis Player Withdrawn Her Name Over Shooting Of A Black Man, Jacob Blake By Police In The US

अमेरिका में अश्वेत को गोली मारने का मामलाः ओसाका ने वापस लिया नाम, टेनिस टूर्नामेंट ने रोका खेल

Thu, 27 Aug 2020 10:42 AM IST
योगेश साहू स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Thu, 27 Aug 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Naomi Osaka Not Play In WTA semi-final, Japanese Tennis Player Withdrawn Her Name Over Shooting Of A Black Man, Jacob Blake By Police In The US
Naomi Osaka - फोटो : social Media

विज्ञापन

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में बीते रविवार को दो पुलिसकर्मियों ने 29 साल के अश्वेत जैकब ब्लैक को गोली मार दी थी। इस घटना के बाद से लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। 
इस घटना से खफा वर्ल्ड नंबर-10 टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका न्यूयॉर्क में हो रहे वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से नाम वापस ले लिया है। उन्हें तुरंत ही साथी खिलाड़ियों का समर्थन भी मिला।

विज्ञापन


इसके बाद नस्लीय असमानता के विरोध में वेस्टर्न और सदर्न ओपन टूर्नामेंट के खेल को गुरुवार को रोक दिया गया। अब यह टूर्नामेंट शुक्रवार से दोबारा शुरू होगा। अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए), एटीपी टूर और डब्ल्यूटीए ने इसके बाद बयान जारी करके कहा, ‘एक खेल के रूप में टेनिस अमेरिका में नस्लीय असमानता और सामाजिक अन्याय के खिलाफ सामूहिक कदम उठा रहा है। यूएसटीए, एटीपी और डब्ल्यूटीए ने समय की नजाकत को समझते हुए वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टूर्नामेंट में 27 अगस्त, गुरुवार तक खेल बंद रखने का फैसला किया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशलब बॉस्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए), महिला एनबीए, मेजर लीग बेसबॉल और मेजर लीग सॉकर (फुटबॉल) के मैच भी खिलाड़ियों द्वारा सामाजिक न्याय की मांग करने के कारण स्थगित कर दिए गए।

ओसाका ने लिखा कि पुलिस के हाथों अश्वेतों का नरसंहार मुझे बीमार कर रहा है। मैं जानती हूं कि मेरे टेनिस नहीं खेलने से बहुत कुछ नहीं बदल जाएगा। मगर एक खिलाड़ी होने के नाते अगर बहस शुरू होती है, तो मैं इसे सही दिशा में उठाया गया कदम मानूंगी। ओसाका ने लिखा कि एक एथलीट होने से पहले, मैं अश्वेत महिला हूं। मैं इन सबसे थक चुकी हूं। आखिर यह कब रूकेगा?


ओसाका ने इससे पहले 12वें नंबर की एनेट कोंटावीट को 4-6, 6-2, 7-5 से हराया था। उन्हें सेमीफाइनल में एलिस मर्टन्स से भिड़ना था। 

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में बीते रविवार को दो पुलिसकर्मियों ने 29 साल के जैकब ब्लैक को उसके बच्चों के सामने पीठ पर सात गोलियां मारी थीं। इसके बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती है। जैकब के समर्थन में और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग के लिए अमेरिका के कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed