फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Nadal would like to save the Australian Open title for the first time in his career, Djokovic's returns

Australian Open 2023: दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब बचाने उतरेंगे नडाल, जोकोविच की नजर 10वें खिताब पर

Mon, 16 Jan 2023 08:29 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 08:29 AM IST
सार

राफेल नडाल अपने करियर में दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के खिताब का बचाव करने उतरेंगे। वहीं, नोवाक जोकोविच की कोशिश 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने पर होगी। 
 

विज्ञापन
Nadal would like to save the Australian Open title for the first time in his career, Djokovic's returns
राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो बार के विजेता स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल सोमवार से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे। वह पहली बार लगातार दो ऑस्ट्रेलियन ओपन का एकल में खिताब जीतना चाहेंगे। नडाल पहले दौर में जैक ड्रैपर की चुनौती का सामना करने उतरेंगे और दोनों पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। वहीं, सर्बिया के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की इस टूर्नामेंट में वापसी हो रही है। वह पिछले साल कोराना टीकाकरण के कारण खेल नहीं पाए थे।
विज्ञापन


महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के संन्यास के बाद वह इस टूर्नामेंट में नहीं खेलते दिखेंगे। नडाल अभी सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं और उनकी नजरें अपने 23वें ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल करने पर लगी रहेंगी। पिछले साल सितंबर यूएस ओपन के बाद शीर्ष वरीय नडाल एक ही मैच जीत पाए हैं। उन्हें यह खिताब बचाने के लिए फॉर्म में आना होगा। 21 वर्षीय ड्रैपर उलटफेर करने में माहिर हैं। उन्होंले हाल ही में स्टेफानोस सिपसिपास और फेलिक्स एगुअर को हराया है।
विज्ञापन


अपने मैच से पहले राफेल नडाल ने कहा "मुझे लगता है कि यह पहले दौर का मैच मुश्किल होने वाला है। मैं ऑस्ट्रेलिया में खुद को एक और मौका देने आया हूं। ड्रैपर युवा, ताकतवार हैं और उनकी रैंकिंग में लगातार सुधार हो रह है। वह अच्छा खेल रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में यह मेरे लिए बड़ी चुनौती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जैक ड्रैपर ने मुकाबले से पहले कहा "नडाल चैंपियन खिलाड़ी हैं। उनके साथ टेनिस कोर्ट पर खेलना शानदार रहेगा। उनके साथ खेलने पर कई भावनाएं जुड़ जाती हैं। यह मेरे लिए शानदार मौका है कि मुझे उनके साथ खेलने का मौका मिल रहा है।"

Nadal would like to save the Australian Open title for the first time in his career, Djokovic's returns
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
जोकोविच के नौ खिताब
जोकोविच की नजरें 10वीं बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम करने पर लगी होंगी। जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन के एकल वर्ग में सर्वाधिक खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अभी तक नौ खिताब अपने नाम किए हैं। जोकोविक इस बार अपना पहला मैच मंगलवार को रॉबर्टो कार्बोले के विरुद्ध खेलेंगे।

लगातार दो फाइनल हारे मेदवेदेव
सातवें वरीय डेनियल मेदवेदेवे ऑस्ट्रेलियन ओपन का लगातार दो बार फाइनल मुकाबला हार चुके हैं। 2021 और 2022 में उन्होंने यह ट्रॉफी पाने का मौका गंवा दिया था। वह इस बार ट्रॉफी को हासिल करने की कोशिश करेंगे। वह सोमवार को मार्कोस गिरोन के खिलाफ उतरेंगे।

महिलाओं में मिलेगी नई विजेता 
पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वालीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने 2022 में संन्यास ले लिया था जिसके बाद इस साल महिलाओं में एकल में नई विजेता देखने को मिलेगी। बार्टी ने 44 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए महिला एकल में ऑस्ट्रेलियन ओपन में एकल का खिताब जीता था। इससे पहले 1978 में क्रिस ओ नील ने ऑस्ट्रेलिया के लिए महिला एकल में यह ट्रॉफी जीती थी।

Nadal would like to save the Australian Open title for the first time in his career, Djokovic's returns
इगा स्वियातेक - फोटो : सोशल मीडिया
स्वियातेक प्रबल दावेदार
शीर्ष वरीय इगा स्वियातेक बार्टी के बाद इस खिताब को जीतने वालों में प्रबल दावेदार हैं। वह पहली बार इस ट्रॉफी को हासिल करना चाहेंगी। पिछले साल वह सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थीं। स्वियातेक ने पिछले चार ग्रैंडस्लैम में से दो खिताब जीते थे। उन्होंने फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन की ट्रॉफी जीती थी। वह सोमवार को पहले दौर में ज्यूल निएमियर के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेंगी।

सेरेना के बाद कोको
महान टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स के कम टेनिस टूर्नामेंट खेलने से अमेरिका अपने नए चैंपियन की तलाश कर रहा है। 18 वर्षीय कोको गॉफ को सेरेना के बाद अमेरिका की नई चैंपियन खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। उनका पहले दौर में सामना कैटरिना सिनियाकोवा के खिलाफ होगा। 2020 में वह इस टूर्नामेंट के चौथे दौर तक पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed