फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Nadal in second round of Australian Open for the 17th time, Medvedev and Tsitsipas also won

Australian Open: नडाल 17वीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में, मेदवेदेव और सितसिपास भी जीते

Mon, 16 Jan 2023 10:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 10:59 PM IST
सार

36 वर्षीय राफेल नडाल 17वीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे हैं। इसके लिए उन्हें तीन घंटे 41 तक संघर्ष करना पड़ा।

विज्ञापन
Nadal in second round of Australian Open for the 17th time, Medvedev and Tsitsipas also won
राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शीर्ष वरीयता प्राप्त और मौजूदा चैंपियन राफेल नडाल ने सोमवार से शुरू हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में चार सेटों के कड़े संघर्ष में ब्रिटेन जैक ड्रैपर को 7-5, 2-6, 6-4, 6-1 से शिकस्त दी। 36 वर्षीय राफेल नडाल 17वीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे हैं। मुकाबला तीन घंटे 41 तक चला।
विज्ञापन


अपना पहला ऑस्ट्रेलियाई ओपन खेल रहे 21 वर्षीय जैक ने नडाल को पहले सेट में कड़ी टक्कर दी। वह यह सेट 5-7 से हार गए। इसके बाद दूसरा सेट 6-2 जीतकर जैक ने दिखा दिया कि वह नडाल को आसानी से नहीं जीतने देंगे। हालांकि रॉड लेवर एरेना में नडाल ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए तीसरा सेट 6-4 से और चौथा सेट एकतरफा 6-1 से जीतकर दूसरे दौर में जगह बना ली। इस वर्ष नडाल की यह पहली जीत है। इससे पहले हुए सात में से छह मुकाबले नडाल ने गंवाए थे।
विज्ञापन


मेदवेदेव व सितसिपास जीते
पुरुषों के अन्य मैचों में सातवीं वरीयता प्राप्त रूस के दानिल मेदवेदेव ने अमेरिका के मार्कस गिरोन को 6-0, 6-1, 6-2 से, तीसरी वरीयता प्राप्त ग्रीस स्टेफानोस सितसिपास ने फ्रांस के क्विंटिन हैलीस को 6-3, 6-4, 7-6 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके अलावा ब्रिटेन के कैमरन नोरी, कनाडा के फेलिक्स ऑगर अलियासिमे, अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो, रूस के करेन खचानोव, पोलैंड के ह्यूबर्ट हुरकाज, इटली के यानिक सिनर ने भी अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में पहुंच गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इगा, जेसिका, कोको, डेनियल आगे बढ़ीं
महिलाओं में शीर्ष वरीयता प्राप्त पोलैंड की इगा स्वियातेक, अमेरिका की जेसिका पेगुला, कोको गॉफ, डेनियल कॉलिंस ने भी दूसरे दौर में जगह बना ली है। स्वियातेक ने पहले दौर के मैच में जर्मनी की जूली नीमियर को को एक घंटे 59 मिनट के संघर्ष में 6-4, 7-5 से हराया। दूसरे दौर में इगा का सामना कोलंबिया की कैमिला ओसोरियो से बुधवार को होगा। इगा ने लगातार पांचवीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई है। पिछली बार वह सेमीफाइनल में पहुंची थीं। तीसरी वरीयता प्राप्त पेगुला ने रोमानिया की जैकलीन क्रिस्टियाना को 6-0, 6-1 से, जबकि सातवीं वरीयता प्राप्त गॉफ ने चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा को 6-1, 6-4 से हराया। 13वीं वरीयता प्राप्त कॉलिंस ने रूस की एना कलिन्सकाया को 7-5, 5-7, 6-4 से हराया। इसके अलावा यूएस ओपन की पूर्व चैंपियन कनाडा की बियांका आंद्रेस्कू ने 25वीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की मैरी बॉज्कोवा को 6-2, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed