फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Missing Chinese tennis star Peng Shuai safe, will appear in public soon claims editor of official daily

दावा: चीनी सरकार के मुखपत्र के संपादक ने शेयर की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई की तस्वीरें, कहा- वह ठीक हैं और जल्दी ही सामने आएंगी

Sat, 20 Nov 2021 11:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 20 Nov 2021 11:43 PM IST
सार

चीन की वामपंथी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के संपादक ने शनिवार को लापता महिला टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की और यह दावा किया कि वह ठीक हैं। हू शिजिन नाम के संपादक द्वारा शेयर की तस्वीरों में शुआई बिल्ली और खिलौने के साथ खेलती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Missing Chinese tennis star Peng Shuai safe, will appear in public soon claims editor of official daily
peng shuai

विस्तार

चीन की वामपंथी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के संपादक ने शनिवार को लापता महिला टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की और यह दावा किया कि वह ठीक हैं। हू शिजिन नाम के संपादक द्वारा शेयर की तस्वीरों में शुआई बिल्ली और खिलौने के साथ खेलती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ हू शिजिन ने दावा किया कि शुआई अपने घर पर सुरक्षित हैं और जल्दी ही सार्वजनिक मंचों पर नजर आएंगी। 

विज्ञापन


शिजिन ने कहा, 'मैंने अपने सूत्रों से पता किया है कि पेंग शुआई की वी चैट पर शेयर हुई यह तस्वीरें मौजूदा समय की हैं। वह पिछले कुछ दिन से अपने घर पर हैं और खुद को परेशान नहीं करना चाहती हैं, लेकिन वह जल्दी ही पब्लिक के बीच होंगी।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी और पूर्व विंबलडन चैंपियन पेंग शुआई द्वारा चीन के पूर्व उपप्रधानमंत्री झांग गाओली पर दो नवंबर को यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। इसके बाद से ही शुआई की कोई खबर नहीं है और उन्हें लापता बताया जा रहा है, वह चाइनीज सोशल मीडिया से भी गायब हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए डब्ल्यूटीए (महिला टेनिस संघ) ने जहां चीन से सभी व्यावसायिक रिश्ते खत्म करने की धमकी दी वहीं कई टेनिस दिग्गजों और खिलाड़ियों ने इस पूरे मामले में जांच की मांग की है। यही नहीं संयुक्त राष्ट्र ने भी इस पूरे मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए चीन से जवाब मांगा है। 

बात दें कि पेंग शुआई ने चीन के पूर्व उपप्रधानमंत्री झांग गाओली पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने चीनी सोशल मीडिया साइट 'वीबो' पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि झांग ने उनका 3 साल पहले अपने साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था।' 


पेंग का यह पोस्ट पूरी दुनिया में तेजी से वायरल हुआ। लेकिन वीबो ने कुछ ही देर में पोस्ट का हटा दिया था। इसके बाद उनके बारे में भी कुछ पता नहीं चल पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed