फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mirza Malik Show will stream soon on Urduflix amid sania mirza and Shoaib malik divorce news

Mirza-Malik Show: तलाक की खबरों के बीच शुरू होगी सानिया-शोएब की नई पारी, उर्दूफ्लिक्स पर आएगा मिर्जा-मलिक शो

Sun, 13 Nov 2022 02:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 02:29 PM IST
सार

उर्दूफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि जल्द ही मिर्जा-मलिक शो स्ट्रीम होने वाला है। यह टॉक शो होगा, जिसमें सानिया और शोएब लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश भी करेंगे। 

विज्ञापन
Mirza Malik Show will stream soon on Urduflix amid sania mirza and Shoaib malik divorce news
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अपने तलाक की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। खबरों के अनुसार ये दोनों कानूनी मुद्दो को सुलझाने के बाद अपने तलाक का एलान करने वाले हैं। शोएब और सानिया के बीच तलाक की वजह पाकिस्तान की एक्ट्रेस है, जिसके साथ शोएब मलिक ने बोल्ड फोटोशूट कराया था। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार शोएब ने ही सानिया को धोखा दिया है। बताया जा रहा है कि शोएब का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। पाकिस्तान स्थित चैनल ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा- कई तरह के टीवी शो से कॉन्ट्रैक्ट साइन करने और कानूनी जटिलताओं की वजह से शोएब और सानिया अफवाहों को संबोधित नहीं कर रहे हैं। शोएब और सानिया के पास कई अनुबंध हैं, जिन्हें उन्हें पूरा करना है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उर्दूफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि जल्द ही मिर्जा-मलिक शो स्ट्रीम होने वाला है। यह टॉक शो होगा, जिसमें सानिया और शोएब लोगों का मनोरंजन करने की कोशिश भी करेंगे। यह पहला मौका होगा जब यह जोड़ी साथ में किसी शो में काम करेगी। 

इस शो के बारे में बात करते हुए सानिया और शोएब ने कहा था कि उन्हें साथ में नई चीजें करना बेहद पसंद है और जैसे ही उन्हें यह शो करने का मौका मिला दोनों इसके लिए काफी उत्साहित थे। सानिया ने कहा था "हमें चुनौतियां पसंद हैं, इसलिए हमारे लिए खेल से हटकर मीडिया में काम करना काफी उत्साहित करने वाला था।"

कैसा होगा शो ?
अपने शो के बारे में बताते हुए सानिया ने बताया था "एक अच्छा पारिवारिक शो सभी को हंसाने वाला होना चाहिए, जैसा कि कपिल शर्मा शो में होता है। हमारा शो एक कॉमेडी शो नहीं होगा, लेकिन लोगों को हंसाना जरूरी है। हमारी जिंदगी में कई ऐसी चीजें हैं, जो बहुत मजेदार नहीं हैं।" उन्होंने आगे बताया कि इस शो का हर एपिसोड एक घंटे का होगा और वो चाहती हैं कि यह एक घंटा दर्शकों के लिए मजेदार होना चाहिए। 


साथ में विज्ञापन में किया है काम
मलिक ने बताया कि वो सानिया के साथ विज्ञापन में काम कर चुके हैं, लेकिन यह शो आसान नहीं होगा। उन्होंने इससे पहले कई इंटरव्यू लिए हैं और उन्हें इस दौरान काफी मजा आया था। इस शो से भी मलिक ऐसी ही उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं उर्दूफ्लिक्स से संस्थापक फरहान गौहर ने इसे उपमहाद्वीप के सबसे बड़े शो में से एक बताते हुए कहा कि इस शो में भारत और पाकिस्तान से मेहमानों को बुलाया जाएगा। साथ ही दोनों देशों के बीच प्यार का संदेश देने की कोशिश की जाएगी। 

सानिया ने बताया कि शो में दर्शकों और मेहमानों के लिए मजेदार चीजें होंगी। शो में कई गेम भी होंगे ताकि इसे रोचक बनाया जा सके। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सवाल पूछते समय वो कोई कुटुलता नहीं दिखाएंगी, जैसे कि बाकी होस्ट करते हैं। दर्शक अपने चहेते मेहमानों को शो में बुलाने के लिए उनके नाम भी कमेंट कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed