{"_id":"5c96177cbdec22144d7e0ff9","slug":"miami-open-novak-djokovic-osaka-serena-win-miami-openers-thiem-nishikori-tumble","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोकोविच-ओसाका मियामी ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे, सेरेना ने भी मारी बाजी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जोकोविच-ओसाका मियामी ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे, सेरेना ने भी मारी बाजी
Sat, 23 Mar 2019 04:54 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 23 Mar 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
- फोटो : file photo
सर्बिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इंडियन वेल्स की निराशा को पीछे छोड़ते हुए एटीपी-डब्ल्यूटीए मियामी ओपन में शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टामिच पर 7-6 6-2 से जीत हासिल कर तीसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
वहीं, शीर्ष रैंकिंग की महिला खिलाड़ी नाओमी ओसाका के अलावा 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना विलियम्स भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रहीं। हालांकि दिन का उलटफेर इंडियन वेल्स मास्टर्स के विजेता डोमिनिक थिएम के हारने से हुआ।
विज्ञापन
उन्हें पोलैंड के 22 साल के हुबर्ट हुर्कास्ज से 4-6 4-6 से हार मिली। केई निशिकोरी को भी निराशा हाथ लगी जो सर्बिया के दुसान लाजोविच से पराजित हो गये जबकि मौजूदा चैम्पियन जान इस्नर ने इटली के क्वालीफायर लोरेंजो सोनेगो को 7-6 7-6 से मात दी। ओसाका ने यानिना विकमायेर को 6-0 6-7 6-1 से शिकस्त दी जबकि सेरेना ने स्वीडन की रेबेका पीटरसन को 6-3 1-6 6-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन