{"_id":"60668cd5854a474c2a0a4206","slug":"miami-open-2021-defending-champion-ash-barty-returns-to-final-jannik-sinner-vs-roberto-bautista-agut-in-mens-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"मियामी ओपन: फिर फाइनल में बार्टी, मेदवेदेव बाहर, बातिस्ता और सिनेर के बीच सेमीफाइनल की जंग","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
मियामी ओपन: फिर फाइनल में बार्टी, मेदवेदेव बाहर, बातिस्ता और सिनेर के बीच सेमीफाइनल की जंग
Fri, 02 Apr 2021 08:47 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 02 Apr 2021 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन के रॉबर्टो बातिस्ता अगुट मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए। सातवीं वरीयता प्राप्त बातिस्ता ने क्वार्टर फाइनल में रूस के दानिल मेदवेदेव को 6-4,6-2 से शिकस्त देकर चौथी बार किसी एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश किया।
अब उनका सामना इटली के 19 वर्षीय यानिक सिनेर से होगा। सिनेर कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक को एक घंटे 41 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6, 6-4 से मात देकर पहली बार एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
इटली के दूसरे खिलाड़ी : सिनेर मियामी में अंतिम चार में पहुंचने वाले इटली के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 2017 में फैबियो फोगनिनी यह उपलब्धि हासिल करने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी बने थे। यही नहीं सिनेर टूर्नामेंट के 36 साल के इतिहास में यहां सेमीफाइनल में पहुंचने वाले आठवें किशोर खिलाड़ी हैं। वह राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच के क्लब में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
दुबई का बदला लेना चाहेंगे बातिस्ता : सिनेर और बातिस्ता कॅरिअर में दूसरी बार आमने-सामने होंगे। दोनों दो हफ्ते पहले दुबई ओपन में खेले थे जहां सिनेर ने बातिस्ता को मात दी थी। अब बातिस्ता उस हार का हिसाब बराबर करना चाहेंगे।
बियांका भी जीती : महिलाओं के वर्ग में बियांका एंद्रेस्क्यू की अंतिम चार में पहुंच गई। कनाडा की आठवीं वरीयता प्राप्त बियांका ने स्पेन की सारा सोरीबेस को 6-4, 3-6, 6-3 से पराजित किया। अब उनका सामना मारिया सकारी से होगा, जिन्होंने जापान की नाओमी ओसाका को बाहर का रास्ता दिखाया। बियांका और मारिया पहली बार एक-दूसरे से खेलेंगी।