फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Mens and Womens singles schedule released for Australian Open 2023

Australian Open 2023: महिला और पुरुष एकल का शेड्यूल जारी, क्वार्टर फाइनल में मेदवेदेव से भिड़ सकते हैं नडाल

Thu, 12 Jan 2023 07:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 12 Jan 2023 07:29 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए पुरुष और महिला एकल का शेड्यूल जारी हो चुका है। राफेल नडाल का पहला मैच ड्रैपर के खिलाफ होगा। वहीं, क्वार्टरफाइनल में वह मेदवेदेव से भिड़ सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Mens and Womens singles schedule released for Australian Open 2023
ऑस्ट्रेलियन ओपन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में महिला और पुरुष एकल का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है। पिछले साल के चैंपियन राफेल नडाल का पहला मैच ग्रेट ब्रिटेन के जैक ड्रैपर के साथ हैं। वहीं, क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला डैनिल मेदवेदेव के साथ हो सकता है। पिछले साल ये दोनों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़े थे। राफेल नडाल ने यह मैच पांच सेट में जीता था और 22वीं बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने थे। 
विज्ञापन


महिला एकल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक का पहला मैच जर्मनी की जूली नेईमेइर के साथ है। वहीं, क्वार्टर फाइनल में वह अमेरिका की कोको गॉफ से भिड़ सकती हैं। ये दोनों खिलाड़ी पिछले साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी आमने-सामने थीं।
विज्ञापन

इसके अलावा महिला ओकल में यूएसए की जेसिका पेगुला का सामना ग्रीस की मारिया सककारी, रूस की डारिया कसाटकिना का मुकाबला फ्रेंचवुमन कैरोलिन गार्सिया और ट्यूनीशिया की ओन्स जबेउर का मैच बेलारूस की आर्यना सबालेंका के साथ हो सकता है। 

  • महिला एकल में पहले राउंड का शेड्यूल
  • इगा स्वोटेक बनाम जूल निमेयर 
  • विक्टोरिया अजारेंका बनाम सोफिया केनिन
  • कोको गॉफ बनाम कतेरीना सिनाकोवा
  • जबूर बनाम तमारा जिदानसेक
  • जेसिका पेगुला बनाम जैकलीन क्रिस्टियन 
  • आर्यना सबालेंका बनाम तेरेजा मार्टिंकोवा
  • बियांका एंड्रीस्कू बनाम मैरी बोजकोवा
  • ऐलेना रायबाकिना बनाम एलिसाबेटा कोकसीरेटो
  • डेनिएल कोलिन्स बनाम अन्ना कालिंस्काया 
  • पाउला बडोसा बनाम कैथरीन मैकनली
  • एम्मा रादुकानु बनाम तमारा कोर्पात्श
  • अमांडा अनिसिमोवा बनाम मार्ता कोस्त्युक
  • मारिया सककारी बनाम यू युआन
  • लेयला फर्नांडीज बनाम अलिज कॉर्नेट
  • पेट्रा क्वितोवा बनाम एलिसन वान यूटवैंक

नौ बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच 2022 में कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे। इस बार पहले दौर में उनका सामना स्पेन के रॉबर्टो कारबॉल्स बेना से होगा। वह अंतिम-आठ चरण में रूस के एंड्रे रुबलेव से भिड़ सकते हैं। इसके अलावा क्वार्टरफाइनल में ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास का सामना कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिम और अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज का मुकाबला नॉर्वे के कैस्पर रुड से हो सकता है। पांच बार के उपविजेता और पूर्व विश्व नंबर एक एंडी मरे शुरुआती दौर में इटली के माटेओ बेरेटिनी का सामना करेंगे। 



पुरुष एकल में पहले दौर के अहम मुकाबले
  • राफेल नडाल बनाम जैक ड्रेपर 
  • डेनियल मेदवेदेव बनाम मार्कोस गिरोन 
  • नोवाक जोकोविच बनाम रॉबर्टो कारबॉल्स बेना 
  • जननिक सिनर बनाम काइल एडमंड
  • एंडी मरे बनाम माटेओ बेरेटिनी 
  • डोमिनिक थिएम बनाम एंड्री रुबलेव 
  • निक किर्गियोस बनाम रोमन सफीउलिन 
  • टेलर फ्रिट्ज बनाम निकोलोज बेसिलशविली 
  • कैस्पर रूड बनाम टॉमस मचैक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed