रूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने अपने चाहने वालों को 2020 में दो झटके दिए। सबसे पहले तो उन्होंने फरवरी में टेनिस से संन्यास लेकर सभी को चौंकाया और अब कुछ दिन पहले ही सगाई की खबरों से अपने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया। 33 वर्षीय शारापोवा टेनिस से दूर होने के बाद अब ब्रिटिश व्यवसायी के साथ नए रिश्ते की शुरुआत कर सार्वजनकि तौर पर सगाई का एलान कर चुकी हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं शारापोवा की उस जिंदगी पर जिसमें उन्होंने खेल, खूबसूरती और कमाई के मामले में दुनियाभर में अपना डंका बजाया।
2 of 8
मारिया शारापोवा
- फोटो : instagram@mariasharapova
मारिया शारापोवा ने 17 साल के टेनिस करियर को इसी साल 32 साल की उम्र में अलविदा कह दिया और टेनिस से दूर हो गई लेकिन उससे पहले उन्होंने वह सारे मुकाम हासिल किए जो किसी भी खिलाड़ी का सपना होते हैं।
शारापोवा जब सात साल की थीं तब अपने पिता के साथ रूस छोड़कर मात्र 700 डॉलर लेकर अमेरिका पहुंची थीं। वहां उन्होंने कई चुनौतियों का सामना करते हुए टेनिस के गुर सिखने शुरू किए और फिर दस साल बाद 17 साल की उम्र में दिग्गज सेरेना विलियम्स को हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। उन्होंने तब 2004 में विंबलडन का खिताब जीतने के साथ ही पांच करोड़ रुपये की अपनी पहली कमाई की।
4 of 8
मारिया शारापोवा
- फोटो : ट्विटर
इसके बाद यह टेनिस खिलाड़ी यहीं नहीं रुकी और 32 साल की उम्र तक चार और ग्रैंडस्लैम के खिताब अपनी झोली में डाल लिए। शारापोवा टेनिस कोर्ट में जितनी शानदार थी, खूबसूरती में भी वह किसी अभिनेत्री से कम नहीं थीं, यही कारण रहा कि कोर्ट के अलावा अलग-अलग ब्रांड भी उनसे जुड़ते रहे और उनसे करोड़ों-अरबों का करार करते रहे।
शारापोवा की कमाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह 11 साल तक दुनिया में सबसे अधिक वेतन पाने वाली महिला एथलीट थी। यही नहीं रिटायरमेंट के वक्त भी वह तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला टेनिस खिलाड़ी और कुल मिलाकर आठवीं सबसे अधिक वेतन पाने वाली टेनिस खिलाड़ी थीं, और इसमें केवल भी 38.8 मिलियन डॉलर की कमाई ही उन्होंने टेनिस जीत से की थी।