फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिएंडर पेस की निगाह रिकॉर्ड आठवें ओलंपिक खेलों पर, बोले- टेनिस की गेंद इंसान की उम्र नहीं जानती

Fri, 11 Dec 2020 11:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 11 Dec 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Leander Paes eyeing unbreakable record eighth straight Olympics in Tokyo 
लिएंडर पेस

भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने शुक्रवार को कहा कि वह रिकॉर्ड आठवें ओलंपिक खेलों में भाग लेना चाहते हैं और अगले साल टोक्यो में होने वाले खेलों में हिस्सा लेने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं।



पिछले साल क्रिसमस पर पेस ने कहा था कि 2020 उनका अंतिम सत्र होगा जिसमें टोक्यो ओलंपिक का आयोजन भी शामिल था। पेस ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि हमें इतनी बड़ी महामारी का सामना करना होगा। इससे हम सभी को आत्ममंथन करना पड़ रहा है।'

उन्होंने कहा, 'लेकिन इस लंबे विश्राम के बाद मैं अच्छा महसूस कर रहा है। मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि मैं शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तौर पर तैयार रहूंगा। मेरे लिये यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि भारत का नाम इतिहास की पुस्तकों में बना रहे और यही कारण है कि मैं 30 वर्षों से खेल रहा हूं।'

पेस अगले साल 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक तक 48 साल के हो जाएंगे लेकिन उन्होंने कहा कि उम्र केवल एक संख्या है। उन्होंने कहा, 'मेरे नाम पर पहले ही सात ओलंपिक में खेलने का रिकॉर्ड और मेरी प्रेरणा है कि क्या मैं इसे आठ ओलंपिक तक ले जा सकता हूं। मेरा विश्वास है कि टेनिस में सर्वाधिक ओलंपिक में खेलने के रिकार्ड में भारत का नाम हमेशा दर्ज रहेगा।'
 

टेनिस की गेंद इंसान की उम्र नहीं जानती

Leander Paes eyeing unbreakable record eighth straight Olympics in Tokyo 

अटलांटा ओलंपिक 1996 में एकल में कांस्य पदक जीतने वाले पेस ने कहा कि वह एक और पदक जीतने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। यह केवल भागीदारी से जुड़ा नहीं है। आप मुझे जानते हैं। अगर मैं ओलंपिक में जा रहा हूं तो जीतने के लिए जा रहा हूं केवल नंबर बढ़ाने के लिए नहीं। उम्र केवल एक संख्या है। टेनिस की गेंद इंसान की उम्र नहीं जानती। वह शक्ति और कौशल जानती है। यह मायने रखता है।'

पेस से पूछा गया कि वह दिविज शरण या रोहन बोपन्ना में से किसे ओलंपिक में अपना जोड़ीदार बनाना चाहेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक ओलंपिक की बात है तो फिर मैं किस जोड़ीदार के साथ खेलू, जब तक भारत के रिकार्ड की बात है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। ’’

पेस ने कहा कि उन्हें रोहन, दिविज या मिश्रित युगल में अंकिता रैना के साथ खेलने में कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा, 'जैसे कि पूर्व में मैं महेश (भूपति), रोहन और सानिया (मिर्जा) के साथ ओलंपिक में खेला हूं। मैंने जो कुछ किया वह अपने तिरंगा के लिए किया है अपने देश के लिए किया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed