फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Maria sharapova Announces first Pregnancy at the age of 35 Alexander Gilkes is Father

Maria sharapova Pregnancy: 35 साल की उम्र में पहली बार मां बनेगी मारिया शारापोवा, जन्मदिन पर दी जानकारी

Wed, 20 Apr 2022 04:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 04:18 PM IST
सार

मारिया शारापोवा ब्रिटेन के बिजनेसमैन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने 35वें जन्मदिन के मौके पर खास तस्वीर साझा कर इसकी जनकारी दी। शारोपोवा ने साल 2020 में टेनिस से संन्यास लिया था। 
 

विज्ञापन
Maria sharapova Announces first Pregnancy at the age of 35 Alexander Gilkes is Father
मारिया शारापोवा पहली बार मां बनने जा रही हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व टेनिस स्टार मारिया शारापोवा ने बताया है कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। शारापोवा ने अपने 35वें जन्मदिन पर अपनी खास फोटो साझा करते हुए यह जानकारी दी है। शारापोवा पहली बार मां बनेंगी। उन्होंने अपने टेनिस करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। पांच बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाली शारोपावा ने साल 2020 में टेनिस से संन्यास का एलान किया था। वो सोशल मीडिया में सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 42 लाख फॉलोअर्स हैं। 
विज्ञापन


मारिया शारापोवा ने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी देते हुए कहा "अनमोल शुरुआत, दो के लिए जन्मदिन का केक खाना हमेशा से मेरी खासियत रही है।" इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक फोटो साझा की है, जिसमें वो समुद्र के किनारे खड़ी हैं और मुस्कुरा रही हैं। 
विज्ञापन


बिट्रेन के एलेक्सजेंडर हैं पिता
साल 2020 में दिसंबर के महीने में मारिया शारापोवा और ब्रिटेन के बिजनेसमैन एलेक्सजेंडर ने खुलासा किया था कि वो दोनों सगाई कर चुके हैं। टेनिस कोर्ट में रूस का प्रतिनिधित्व करने वाली शारापोवा ने टेनिस में अपना करियर शुरू करने के साथ ही अमेरिका में रहना शुरू कर दिया था। इसके बाद 2020 में उन्होंने एलेक्सजेंडर के साथ सगाई की। एलेक्सजेंडर ब्रिटेन के जाने-माने बिजनेसमैन हैं, जो कि न्यूयॉर्क से भी जुड़े हुए हैं। उनकी पुरानी पत्नी मेगन मार्कल की दोस्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में लिया था टेनिस से संन्यास
मारिया शारापोवा ने साल 2020 में कोरोना महामारी आने से ठीक पहले टेनिस को अलविदा कहने का फैसला किया था। वो अपने करियर में पांच ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं। विश्व टेनिस रैंकिंग में लगातार 21 हफ्ते तक पहले पायदान पर बने रहने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। शारापोवा ने जिस पोस्ट पर अपने मां बनने की जनकारी दी है, उसमें उनके लाखों फैंस और दोस्तों ने उन्हें जन्मदिन के साथ-साथ प्रेगनेंसी की शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed