फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Leander Paes says, It will take 10 more years for India to produce a Grand Slam champion

Leander Paes: 'ग्रैंड स्लैम चैंपियन तैयार करने में 10 साल और लगेंगे', महान लिएंडर पेस ने क्यों दिया ऐसा बयान?

Thu, 26 Sep 2024 10:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Sep 2024 10:02 AM IST
सार

18 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले पूर्व युगल विश्व नंबर एक खिलाड़ी पेस ने भारत को खेल महाशक्ति बनने के लिए अपना दृष्टिकोण भी साझा किया। देश का लक्ष्य 2036 ओलंपिक की मेजबानी करना और पदक तालिका में शीर्ष 10 में रहना है। पेस ने उस भूमिका पर जोर दिया जो पूर्व खिलाड़ी और शासन इस सपने को पूरा करने में निभा सकते हैं।

विज्ञापन
Leander Paes says, It will take 10 more years for India to produce a Grand Slam champion
लिएंडर पेस - फोटो : PTI

विस्तार

महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने कहा है कि भारत को ग्रैंडस्लैम चैंपियन तैयार करने में 10 साल और लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए देश के टेनिस को मिलने वाली सुविधाओं में जमीनी स्तर पर बदलाव करना होगा। पेस ने बुधवार को टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) की नीलामी में युवा प्रतिभाओं को निखारने और भविष्य के चैंपियन की पहचान करने और उसे विकसित करने के लिए एक प्रणाली बनाने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

पेस ने कहा, 'मुझे लगता है कि ग्रैंडस्लैम चैंपियन बनने में संभवत: 10 साल और लगेंगे। देश के टेनिस प्रशासन का ध्यान जमीनी स्तर पर होने की जरूरत है। फिर फीडर सिस्टम आ रहा है और वहां से आप संख्याओं का मंथन करते हैं।' हाल में टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए पेस का मानना है कि भारत में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी क्षमता को नहीं उभारा गया है। उन्होंने खेल बिरादरी और पूर्व एथलीटों से आग्रह किया कि वे सक्रिय रूप से वंचित क्षेत्रों में प्रतिभा की तलाश करें। उन्होंने कहा, 'भारत में हमारे पास जबरदस्त प्रतिभा है, लेकिन यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचें, उस प्रतिभा को खोजें, उसे परखें और टेनिस अकादमियों में उसका पोषण करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

18 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले पूर्व युगल विश्व नंबर एक खिलाड़ी पेस ने भारत को खेल महाशक्ति बनने के लिए अपना दृष्टिकोण भी साझा किया। देश का लक्ष्य 2036 ओलंपिक की मेजबानी करना और पदक तालिका में शीर्ष 10 में रहना है। पेस ने उस भूमिका पर जोर दिया जो पूर्व खिलाड़ी और शासन इस सपने को पूरा करने में निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि अगर भारत 2036 ओलंपिक तक पावरहाउस बनना चाहता है, तो हमारे पास इसे हासिल करने के लिए 12 साल का समय है। यह सिर्फ ओलंपिक की मेजबानी के बारे में नहीं है, बल्कि पदक जीतने के बारे में भी है। तभी यह असली जीत होगी।'
विज्ञापन

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के 28 सितंबर को होने वाले चुनावों में विवादों का सामना करना पड़ा है क्योंकि टेनिस स्टार सोमदेव देववर्मन और पूरव राजा ने खेल संहिता के कथित उल्लंघन के लिए चुनाव प्रक्रिया को चुनौती दी है। हालांकि, पेस ने कानूनी विवाद में पड़ने से परहेज किया, लेकिन उन्होंने शांतिपूर्ण चर्चा की वकालत की। उन्होंने कहा, 'किसी भी मतभेद को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है। भले ही मतभेद नहीं सुलझाए जा सकते, लेकिन आपसी सम्मान होना चाहिए।'

पेस ने हाल ही में भारतीय टेनिस जोड़ी जीवन नेदुनचेझियान और विजय सुंदर प्रशांत की सफलता की भी सराहना की। इन दोनों ने एटीपी 250 हांगझोऊ ओपन 2024 में युगल खिताब जीता था। पेस ने कहा, 'जीवन का जुनून और कोर्ट पर उनका उत्साह शानदार है और उन्हें हांगझोऊ में जीतते हुए देखना बहुत अच्छा था। उन सभी युवा टेनिस खिलाड़ियों के लिए उत्साहित हूं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए त्याग कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed