फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Kudermetova-Mertens pair won the Wimbledon women's doubles title defeated Wei-Ostapenko in the final

Wimbledon: कुदेरमेटोवा-मेर्टेंस की जोड़ी ने जीता महिला युगल का खिताब, वेई-ओस्टापेंको को फाइनल में हराया

Sun, 13 Jul 2025 10:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 13 Jul 2025 10:43 PM IST
सार

कुदेरमेटोवा और मेर्टेंस 2021 के फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ थीं, लेकिन इस साल विंबलडन में पहली बार एक साथ खेल रही थीं। यह जोड़ी तीसरे सेट में 2-4 से पीछे थी लेकिन फिर शानदार वापसी करते हुए अंतिम चार गेम को भुना कर खिताब जीतने में सफल रहीं।

विज्ञापन
Kudermetova-Mertens pair won the Wimbledon women's doubles title defeated Wei-Ostapenko in the final
टेनिस - फोटो : freepik

विस्तार

वेरोनिका कुदेरमेटोवा और एलिस मेर्टेंस की जोड़ी ने वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के महिला युगल के फाइनल में हसीह सु-वेई और येलेना ओस्टापेंको को 3-6, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। कुदेरमेटोवा पहली बार ग्रैंडस्लैम चैंपियन बनी हैं, जबकि मेर्टेंस का यह पांचवां ग्रैंडस्लैम और दूसरा विंबलडन युगल खिताब है।
विज्ञापन


कुदेरमेटोवा और मेर्टेंस 2021 के फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ थीं, लेकिन इस साल विंबलडन में पहली बार एक साथ खेल रही थीं। यह जोड़ी तीसरे सेट में 2-4 से पीछे थी लेकिन फिर शानदार वापसी करते हुए अंतिम चार गेम को भुना कर खिताब जीतने में सफल रहीं। हसीह ने तीन अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ विम्बलडन युगल का खिताब चार बार जीता है। ओस्टापेंको ने 2017 का फ्रेंच ओपन एकल खिताब जीता था और पिछले साल ल्यूडमिला किचेनोक के साथ अमेरिकी ओपन जीतने के बाद वह अपना दूसरा बड़ा युगल खिताब जीतना चाह रही थीं।
विज्ञापन


जूनियर में इवानोव बने चैंपियन
बुल्गारिया के इवान इवानोव ने विंबलडन जूनियर फाइनल में अमेरिका के रोनित कार्की को 6-2, 6-3 से हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। 16 वर्षीय इवानोव 2008 में ग्रेगर दिमित्रोव के बाद यह खिताब जीतने वाले दूसरे बुल्गेरियाई खिलाड़ी बने। कार्की के खिलाफ उन्हें एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा और उन्होंने 22 विनर लगाए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ने छह विनर लगाए। कार्की 2014 में नोआ रुबिन के बाद यह खिताब जीतने वाले पहले क्वालीफायर बनने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed