फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Jelena Ostapenko upset Iga Swiatek in US Open world no. one player Lost the match after winning the first set

US Open: दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक उलटफेर का शिकार; पहला सेट जीतने के बाद गंवाया मैच

Mon, 04 Sep 2023 11:06 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 04 Sep 2023 11:06 AM IST
सार

दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक को उलटफेर का सामना करना पड़ा है। उन्हें यूएस ओपन के अंतिम-16 के राउंड में जेलेना ओस्टापेंको ने मात दी।
 

विज्ञापन
Jelena Ostapenko upset Iga Swiatek in US Open world no. one player Lost the match after winning the first set
इगा स्वियातेक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूएस ओपन में दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी इगा स्वियातेक को हार का सामना करना पड़ा है। महिला एकल के अंतिम-16 के मैच में वह उलटफेर का शिकार हुईं और हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। पूर्व फ्रेंच ओपन विजेता जेलेना ओस्टापेंको ने उन्हें 6-3, 3-6, 1-6 से हराया। यह लगातार आठवां साल है, जब डिफेंडिंग चैंपियन खिलाड़ी फाइनल में नहीं पहुंच पाई हैं। सेरेना विलियम्सन आखिरी महिला खिलाड़ी थीं, जिन्होंने अपने खिताब की रक्षा की थी। उन्होंने 2012 से 2014 के बीच लगातार तीन ट्रॉफी जीती थीं।
विज्ञापन


अगर कोई था जो न्यूयॉर्क में स्वियातेक को हराने की क्षमता रखता था, तो वह जेलेना ही थीं, जिसने सोमवार को स्वियातेक के खिलाफ लगातार चौथी जीत हासिल की। जेलेना ने स्वियातेक के खिलाफ अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। 
विज्ञापन


मैच की शुरुआत में स्वियातेक ने 2017 फ्रेंच ओपन विजेता के खिलाफ पहला सेट जीता और लगा कि वह आसानी से अंतिम-8 में जगह बना लेंगी। हालांकि, इसके बाद जेलना ने दमदार वापसी की और बाकी दो सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच से पहले स्वियातेक ने जेलेना के खिलाफ तीन मैच में सिर्फ एक सेट जीता था, लेकिन ये तीनों मैच स्वियातेक के दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनने से पहले हुए थे। ऐसे में स्वियातेक को पूरा भरोसा था कि वह यह मैच जीत सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत की और बढ़त बना ली। 5-3 के स्कोर पर जेलेना ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन स्वियातेक ने आसानी से पहला सेट अपने नाम किया। इसके बाद जेलेना लय में लौटीं और दूसरा सेट 6-3 से अपने नाम किया। इसके बाद जेलेना का आत्मविश्वास लौटा और स्वियातेक को हार का डर सताने लगा। इसका फायदा उठाकर जेलेना ने आखिरी सेट 6-1 से जीता और मैच भी अपने नाम कर अंतिम-8 में जगह बना ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed