French Open 2021: 15 हजार डॉलर का जुर्माना लगा तो नाओमी ओसाका ने टूर्नामेंट से नाम लिया वापस
ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों के नियमों के मुताबिक, मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में अगर कोई खिलाड़ी मीडिया से बात करने से मना करता है तो उन पर 20,000 अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया की दूसरे नंबर की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने सभी को चौंकाते हुए फ्रेंच ओपन (French Open 2021) से अपना नाम वापस ले लिया है। फ्रेंच ओपन के पहले राउंड में जीत दर्ज करने के बाद मीडिया से बात नहीं करने पर ओसाका पर 15,000 डालर (करीब 11 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है और आगे से ऐसा करने पर कठोर सजा की चेतावनी भी दी गई है।
जापानी टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका का कहना है कि पहले दौर की जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं जाने के लिए उन पर 15,000 अमेरिकी डालर का जुर्माना लगने के बाद वह फ्रेंच ओपन से हट रही हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं एक सार्वजनिक वक्ता नहीं हूं और दुनिया की मीडिया से बात करने से पहले मुझे काफी घबराहट होने लगती है।'
Japanese tennis player Naomi Osaka says she is withdrawing from French Open after she was fined USD 15,000 for not going to press conference following first round win
विज्ञापन विज्ञापन
"I'm not a natural public speaker and get huge waves of anxiety before I speak to the world's media," she says. pic.twitter.com/f4W4vx2Zef — ANI (@ANI) May 31, 2021
ओसाका ने ट्वीट कर कहा कि, 'सच्चाई ये है कि मैं साल 2018 में हुए यूएस ओपन से ही मानसिक तनाव से लड़ रही हूं, इससे उबरने में मुझे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। पेरिस में मैं पहले से ही असुरक्षित और चिंतित महसूस कर रही थी इसलिए मैंने सोचा कि अपनी भलाई के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस को छोड़ना बेहतर है। मैंने इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी क्योंकि मुझे लगता है कि इस नियम के कुछ हिस्से पुराने हैं और मैं इसे उजागर करना चाहती थी।'
— NaomiOsaka大坂なおみ (@naomiosaka) May 31, 2021
बता दें कि ओसाका ने फ्रेंच ओपन के पहले राउंड में शानदार शुरुआत करते हुए रोमानिया की पैट्रिसिया मारिया टिग को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली थी। चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता ओसाका ने एक घंटे 47 मिनट तक चले मुकाबले में 63वें रैंकिंग की पैट्रिसिया को 6-4, 7-6(4) से हराया।
यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन की गत विजेता ओसाका 2019 के बाद यह टूर्नामेंट में खेल रही थी। पिछले साल चोट के कारण वह फ्रेंच ओपन में हिस्सा नहीं ले सकी थीं। ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों के नियमों के मुताबिक, मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में अगर कोई खिलाड़ी मीडिया से बात करने से मना करता है तो उन पर 20,000 अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
चार ग्रैंड स्लैम आयोजनकर्ताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा, '23 वर्षीय ओसाका को काफी जुर्माना और भविष्य के ग्रैंड स्लैम में निलंबन का सामना करना पड़ सकता है।ग्रैंड स्लैम नियमों का एक मुख्य तत्व मीडिया के साथ जुड़ने की खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है, चाहे उनके मैच का परिणाम कुछ भी हो। यह एक जिम्मेदारी है, जो खिलाड़ी, खेल और प्रशंसकों के लिए लेते हैं।'