{"_id":"5cc5aca7bdec2207215a2df2","slug":"ishak-iqbal-wins-att-asian-ranking-mens-tennis-championship-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीटी एशियाई टेनिस चैंपियनशिप: इशाक इकबाल ने एटीटी रैंकिंग खिताब जीता","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एटीटी एशियाई टेनिस चैंपियनशिप: इशाक इकबाल ने एटीटी रैंकिंग खिताब जीता
Sun, 28 Apr 2019 07:07 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 28 Apr 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
tennis
कोलकाता के इशाक इकबाल ने रविवार को यहां चेन्नई के पृथ्वी शेखर को सीधे सेटों में हराकर पहले 3000 डॉलर इनामी आरबीएल बैंक एटीटी एशियाई रैंकिंग पुरुष टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
इकबाल ने एकतरफा फाइनल में छठे वरीय शेखर को एक घंटे से कुछ अधिक समय में 6-1, 6-2 से हराया। इकबाल को इस जीत से 50 अंक और 31000 रुपये की इनामी राशि मिली जबकि पृथ्वी को 30 अंक और 20000 रुपये से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन