फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Indian tennis player Sumit nagal achieves career best atp ranking of 159

22 वर्षीय सुमित नागल ने लगाई 15 स्थान की छलांग, करियर की सर्वश्रेष्ठ 159वीं रैंकिंग पर पहुंचे

Tue, 17 Sep 2019 11:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 17 Sep 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Indian tennis player Sumit nagal achieves career best atp ranking of 159
सुमित नागल - फोटो : सोशल मीडिया

युवा टेनिस स्टार सुमित नागल 15 स्थान की छलांग लगाकर करिअर की सर्वश्रेष्ठ 159वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। हरियाणा के 22 वर्षीय नागल हाल ही में बांजा लुका एटीपी चैलेंजर में उपविजेता रहे। इससे पहले साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के मुख्य दौर में पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य दौर में जगह बनाई और पहले ही मुकाबले में दिग्गज रोजर फेडरर का सामना किया। नागल ने फेडरर को पहले सेट में मात दी। हालांकि वह इसके बाद अगले तीनों सेट हारकर बाहर हो गए। लेकिन उनके खिलाफ कोई सेट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। प्रजनेश गुणेश्वरन तीन स्थान ऊपर 82वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रामकुमार रामनाथन तीन स्थान नीचे 179वें स्थान पर खिसक गए हैं।
विज्ञापन


युगल में रोहन बोपन्ना 43वें और दिविज शरण 49वें स्थान पर कायम हैं। लिएंडर पेस एक स्थान नीचे 78वें नंबर पर लुढ़क गए हैं। महिलाओं की डब्ल्यूटीए रैंकिंग में अंकिता रैना 191वें स्थान के साथ देश की शीर्ष खिलाड़ी बनी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed